पाकिस्तानी फायरिंग में शहीद हुआ बागडोगरा का लाल
-खबर मिलते ही पूरे इलाके में मातममां की तबीयत बिगड़ी -कश्मीर के राजौरी सेक्टर में थी तैना
-खबर मिलते ही पूरे इलाके में मातम,मां की तबीयत बिगड़ी
-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में थी तैनाती,आज आएगा शव जागरण संवाददाता,बागडोगरा: सीमा पर पाकिस्तानी फायरिंग में बागडोगरा का एक लाल शहीद हो गया। यह खबर मिलते ही बागडोगरा सहित पूरे इलाके में शोक की लहर है। मिली जानकारी के अनुसार कश्मीर में पाकिस्तानी सीमा पर स्थित राजौरी सेक्टर के नौशेरा में शुक्रवार सुबह पाकिस्तानी की ओर से चली गोली में सेना का जवान सुभाष थापा शहीद हो गया। आज दोपहर इसकी खबर परिवार वालों को मिली। 26 वर्षीय सुभाष का घर अपर बागडोगरा के पानीघटा रोड में है। वर्ष 2011 में सिलीगुड़ी के निकट सालुगाड़ा में 35 गोरखा रेजीमेंट में वह भर्ती हुआ था। 3 महीने पहले उसे उसकी पोस्टिंग 35 राष्ट्रीय राइफल में की गई। वह अपनी मा पदमा थापा तथा पिता तेग बहादुर थापा का इकलौता संतान था। शुक्त्रवार को दिन के करीब ढाई बजे नौशेरा से सूबेदार मेजर लोकनाथ बहादुर पुण ने सुभाष के परिवार वालों को यह दुखद खबर दी। जब उन्होंने सुभाष के घर पर फोन किया तो उसकी मा ने फोन उठाया। मा को बताया गया कि सुभाष घायल है और कल बागडोगरा भेजा जाएगा। जबकि सुभाष के पिता को बेटे के शहीद होने की जानकारी दी गई। बाद में यह दुखद खबर पूरे इलाके में फैल गई। खबर मिलते ही आसपास के लोग सुभाष के घर पहुंचे। उसकी मा की हालत काफी खराब है। उनकी तबीयत बिगड़ गई है। अपर बागडोगरा ग्राम पंचायत के उप प्रधान संजय महतो शहीद के घर गए। उन्होंने परिवार वालों को ढाढस बंधाया। उन्होंने कहा कि सुभाष काफी अच्छा फुटबॉल खेलता था। वह जब भी घर आता था तो सभी से मिलता था। भरोसा ही नहीं हो रहा है कि नौजवान सुभाष शहीद हो गया है। कल उसका शव आने वाला है। श्रद्धाजलि देने के लिए यहा एक मोमबत्ती रैली भी निकाली जाएगी। पिता टेक बहादुर थापा काफी परेशान हैं। वह कुछ भी बोल पाने की स्थिति में नहीं हैं।