सिलीगुड़ी में भाषाई सद्भावना दिवस पर विभिन्न भाषाभाषी कवियों ने पेश की अपनी रचनाएं
सिलीगुड़ी के माटीगाड़ा स्थित उत्तर बंगाल विज्ञान केंद्र में भाषाई सद्भावना दिवस मनाया गया। इसमें विभिन्न भाषाओं के कवियों ने अपनी रचनाओं से सद्भाव का संदेश दिया।
By Rajesh PatelEdited By: Published: Wed, 21 Nov 2018 07:40 PM (IST)Updated: Wed, 21 Nov 2018 07:40 PM (IST)
सिलीगुड़ी [जागरण संवाददाता]। सिलीगुड़ी शहर से थोड़ी दूर माटीगाड़ा स्थित उत्तर बंगाल विज्ञान केंद्र में गत 19 नवंबर से मनाए जा रहे कौमी एकता सप्ताह के तहत बुधवार को भाषाई सद्भावना दिवस मनाया गया। इसके तहत बहुभाषी कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ।
इसमें हिंदी कवि डॉ. एसएस अग्रवाल व रीता दास, उर्दू शायर नेमुतल्लाह नूरी व इरफान-ए-आजम, बांग्ला कवि डॉ. अमिताभ कांजीलाल व विपद भंजन सरकार, नेपाली कवि राजा पुनियानी व मनोज बोगटी, भोजपुरी कवि तारकेश्वर मिश्रा, मारवाड़ी कवि बीडी शर्मा एवं अंग्रेजी कवयित्री मोनिका राणा ने खूब समां बांधा। इन कवि-कवयित्रियों ने एक से एक रचनाओं के माध्यम से आपसी भाईचारगी, शांति व सद्भाव का पैगाम दिया। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता प्रोफेसर अमिताभ कांजीलाल व संचालन इरफान-ए-आजम ने किया।
इस अवसर पर उत्तर बंगाल विज्ञान केंद्र के परियोजना समन्वयक ऋतब्रत विश्वास, शिक्षा अधिकारी विश्वजीत कुंडू व भारती हिंदी विद्यालय के शिक्षक विपिन गुप्ता समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारी और विभिन्न स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थी सम्मिलित हुए। केंद्र सरकार के विभिन्न कार्यालयों की तरह ही गत 19 नवंबर से उत्तर बंगाल विज्ञान केंद्र में मनाया जा रहा कौमी एकता सप्ताह आगामी 25 नवंबर को संपन्न होगा। इस सप्ताह के तहत अब तक राष्ट्रीय सद्भावना दिवस, अल्पसंख्यक कल्याण दिवस व भाषाई सद्भावना दिवस मनाया जा चुका है। अब पिछड़ा वर्ग दिवस, सांस्कृतिक एकता दिवस, महिला दिवस व पर्यावरण संरक्षण दिवस मनाए जाएंगे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें