पूसी रेल ने शुरू किया जागरूकता अभियान
-कोविड से बचाव को लेकर किए जा रहे हैं कई उपाय -मास्क नहीं लगाने वालों को चेतावनी के
-कोविड से बचाव को लेकर किए जा रहे हैं कई उपाय
-मास्क नहीं लगाने वालों को चेतावनी के साथ मास्क का वितरण
जागरण संवाददाता,सिलीगुड़ी:
पूर्वोत्तर सीमा रेल के रेलवे सुरक्षा बल (रे.सु.ब.) ने कोविड -19 के प्रसार को रोकने के लिए व्यापक पैमाने पर जागरूकता अभियान शुरू किया है। इस अभियान का उद्देश्य रेल यात्रियों को वर्तमान में महामारी के प्रसार को रोकने के लिए अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों और सावधानियों के बारे में जागरूक करना है। न्यू जलपाईगुड़ी और सिलीगुड़ी जंक्शन सहित विभिन्न स्टेशनों पर यह अभियान चल रहा है। पूर्वोत्तर सीमा रेल के विभिन्न स्टेशनों और ट्रेनों में मास्क पहनने, सामाजिक दूरी का पालन करने और अन्य एहतियाती उपायों को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। चल रहे जागरूकता अभियान के तहत पू. सी. रेल के रे.सु.ब. ने रेल यात्रियों के बीच मुफ्त मास्क भी बाटे। रेलवे कर्मचारियों, यात्रियों और स्टेक होल्डरों को कोविड-19 की रोकथाम के लिए किये जाने वाले एहतियाती उपायों की जानकारी दी जा रही है। रेलवे स्टेशनों पर मास्क लगाने, हाथों को सैनिटाइज करने, सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य एहतियाती उपायों के बारे में घोषणाओं की आवृत्ति बढ़ा दी गई है। रेलवे परिसर में लोगों को जागरूक करने के लिए रे.सु.ब. अधिकारी व कर्मी बैनर एवं लाउड स्पीकर का उपयोग कर रहे हैं। पू. सी. रेल अपने यात्रियों से अपील करता है कि यात्रा के दौरान अपने संबंधित राज्यों के कोविड -19 संबंधित सुरक्षा उपायों और दिशा- निर्देशों का पालन करें। ----------------
-कोविड से बचाव को लेकर किए जा रहे हैं कई उपाय
-मास्क नहीं लगाने वालों को चेतावनी के साथ मास्क का वितरण
जागरण संवाददाता,सिलीगुड़ी:
पूर्वोत्तर सीमा रेल के रेलवे सुरक्षा बल (रे.सु.ब.) ने कोविड -19 के प्रसार को रोकने के लिए व्यापक पैमाने पर जागरूकता अभियान शुरू किया है। इस अभियान का उद्देश्य रेल यात्रियों को वर्तमान में महामारी के प्रसार को रोकने के लिए अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों और सावधानियों के बारे में जागरूक करना है। न्यू जलपाईगुड़ी और सिलीगुड़ी जंक्शन सहित विभिन्न स्टेशनों पर यह अभियान चल रहा है। पूर्वोत्तर सीमा रेल के विभिन्न स्टेशनों और ट्रेनों में मास्क पहनने, सामाजिक दूरी का पालन करने और अन्य एहतियाती उपायों को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। चल रहे जागरूकता अभियान के तहत पू. सी. रेल के रे.सु.ब. ने रेल यात्रियों के बीच मुफ्त मास्क भी बाटे। रेलवे कर्मचारियों, यात्रियों और स्टेक होल्डरों को कोविड-19 की रोकथाम के लिए किये जाने वाले एहतियाती उपायों की जानकारी दी जा रही है। रेलवे स्टेशनों पर मास्क लगाने, हाथों को सैनिटाइज करने, सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य एहतियाती उपायों के बारे में घोषणाओं की आवृत्ति बढ़ा दी गई है। रेलवे परिसर में लोगों को जागरूक करने के लिए रे.सु.ब. अधिकारी व कर्मी बैनर एवं लाउड स्पीकर का उपयोग कर रहे हैं। पू. सी. रेल अपने यात्रियों से अपील करता है कि यात्रा के दौरान अपने संबंधित राज्यों के कोविड -19 संबंधित सुरक्षा उपायों और दिशा- निर्देशों का पालन करें।