Move to Jagran APP

भाजपा ने शुरू किया जनसंपर्क अभियान, जरूरतमंदों के बीच कपड़े वितरित

भाजपा ने जन-संपर्क अभियान शुथकिया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Oct 2021 08:23 PM (IST)Updated: Sun, 03 Oct 2021 08:23 PM (IST)
भाजपा ने शुरू किया जनसंपर्क अभियान, जरूरतमंदों के बीच कपड़े वितरित
भाजपा ने शुरू किया जनसंपर्क अभियान, जरूरतमंदों के बीच कपड़े वितरित

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी नगर निगम चुनाव की घोषणा भले ही अभी नहीं हुआ है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी अभी से जन-संपर्क अभियान शुरू कर दी है। लोगों के बीच जाकर उनका हाल-खबर लेना, समस्याओं को सुनना तथा केंद्र सरकार चलाए जा रहे जन-कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देने का काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को भाजपा सात नंबर मंडल कमेटी की ओर से रविवार को सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर 40 अंतर्गत हैदरपाड़ा में जन-संपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान हैदरपाड़ा बाजार में जरूरतमंदों के बीच वस्त्र वितरण भी किया गया। इस मौके पर उपस्थित भाजपा सात नंबर मंडल कमेटी के अध्यक्ष दिपंकर चक्रवर्ती ने कहा कि भाजपा सात नंबर मंडल कमेटी की ओर से सेवा शपथ कार्यक्रम शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत भाजपा सात नंबर मंडल कमेटी की ओर जहां लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी, वहीं सेवा कार्य में भी पीछे नहीं रहा जाएगा। चक्रवर्ती ने कहा कि रविवार को वार्ड नंबर 40 के हैदरपाड़ा बाजार अंतर्गत सौ से ज्यादा जरूरतमंदों बीच वस्त्र वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि सेवा शपथ कार्यक्रम छह अक्टूबर तक संचालित किया जाएगा। सोमवार को सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर 37 अंतर्गत घोघोमाली बाजार में जन-संपर्क अभियान के साथ जरूरतमंद लोगों के बीच वस्त्र वितरित किए जाएंगे।

loksabha election banner

मिली जानकारी के अनुसार भाजपा की ओर से लोगों से संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से 'चाय पर चर्चा' कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है। हालांकि रविवार को सिलीगुड़ी विधानसभा क्षेत्र के विधायक व भाजपा नेता शंकर घोष की प्रस्तावित 'चाय पर चर्चा' कार्यक्रम बारिश की वजह से रद करना पड़ा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.