ऑनलाइन ठग गिरोह का सदस्य आसनसोल से गिरफ्तार
-सिलीगुड़ी अदालत में पेश कर साइबर क्राइम पुलिस ने रिमाड की लगाई अपील जागरण संवाददाता सिलीगुड
-सिलीगुड़ी अदालत में पेश कर साइबर क्राइम पुलिस ने रिमाड की लगाई अपील
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : ऑनलाइन ठगी मामले में सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस कमिश्नरेट की साइबर क्राइम थाना पुलिस को एक सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ठग गिरोह के एक सदस्य को पश्चिम बंगाल के आसनसोल से गिरफ्तार किया है। आरोपित का नाम कुंदन महतो बताया गया है। मंगलवार आरोपित को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया।
जानकारी के मुताबिक करीब एक महीने पहले सिलीगुड़ी से सटे माटीगाडा इलाके की निवासी एक महिला ऑनलाइन ठगी का शिकार हुई। उसके घर की छत पर मोबाइल टावर लगाने का झासा देकर दो लाख रुपये लूट लिया गया। महिला ने तुरंत घटना की शिकायत सिलीगुड़ी साइबर क्राइम थाने में दर्ज कराई। जाच में जुटी साइबर टीम को एक सुराग हाथ लगा। मिली सुराग सिलीगुड़ी साइबर क्राइम थाने की टीम को आसनसोल पहुंचाया। पुलिस ने आसनसोल से आरोपित युवक कुंदन महतो को गिरफ्तार कर मंगलवार सुबह वापस सिलीगुड़ी पहुंची है। आरोपित को मंगलवार को ही सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने गिरोह के अन्य सदस्य और करामात का तरीका जानने के लिए आरोपित को रिमाड पर सौंपने की अपील अदालत से किया है।
साइबर क्राइम थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुंदन महतो उसी गिरोह के सदस्य है, जिसने माटीगाडा की महिला को टावर लगाने का झासा देकर 2 लाख रुपये लुटे। बल्कि इस गिरोह ने अनगिनत लोगों को टावर लगाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की है। इस गिरोह में कई और लोग भी शामिल हैं, पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।