Move to Jagran APP

आज घर लौटेंगे अशोक भट्टाचार्य

-कोविड-19 का हुआ सफल इलाज आज मिलेगी अस्पताल से छुट्टी जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी नगर निगम क

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Jul 2020 09:06 PM (IST)Updated: Mon, 06 Jul 2020 06:13 AM (IST)
आज घर लौटेंगे अशोक भट्टाचार्य
आज घर लौटेंगे अशोक भट्टाचार्य

-कोविड-19 का हुआ सफल इलाज, आज मिलेगी अस्पताल से छुट्टी

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : नगर निगम की प्रशासकीय समिति के चेयरमैन और सिलीगुड़ी के विधायक अशोक भट्टाचार्य कोविड-19 की सफल चिकित्सा के बाद सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल से छुट्टी पा कर सोमवार दोपहर अपने घर लौटेंगे।

उनकी पार्टी माकपा के दाíजलिंग जिला सचिव जिवेश सरकार ने विज्ञप्ति द्वारा यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि, <स्हृद्द-क्तञ्जस्>मुझे यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि अशोक भट्टाचार्य कोरोना से युद्ध जीतने के बाद कल दोपहर अस्पताल से घर लौटेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि, <स्हृद्द-क्तञ्जस्>मैं सभी डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मचारियों और अस्पताल अधिकारियों को कोविड-19 बीमारी से अशोक भट्टाचार्य को ठीक करने के उनके ईमानदार प्रयासों के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं सभी लोगों और व्यक्तित्वों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मदद, सलाह और शुभकामनाएं दी हैं। डॉक्टरों के निर्देश के अनुसार, अशोक भट्टाचार्य अगले कुछ दिनों के लिए घर पर आराम करेंगे। हमारी पार्टी के सभी समर्थकों और हमदर्दो से अनुरोध किया जाता है कि वे अशोक भट्टाचार्य को इन दिनों में शाति से आराम कर सकने में सहयोग करें।

डॉक्टरों व स्वास्थ्य कíमयों को नहीं मिल रहा सम्मान : अशोक भट्टाचार्य

सिलीगुड़ी : डॉक्टरों, नर्सो व स्वास्थ्य कíमयों को राज्य में उचित सम्मान नहीं मिल रहा है। यह पश्चिम बंगाल जैसे राज्य के लिए शर्म की बात है। शहर के विधायक और सिलीगुड़ी नगर निगम की प्रशासकीय समिति के अध्यक्ष अशोक भट्टाचार्य ने ये बातें कहीं हैं।

वह शहर के एक नìसग होम में चिकित्साधीन हैं। वहीं से उन्होंने ये वार्ता दी है। उन्होंने कहा है कि उन्हें यह एहसास है। उन्होंने खुद देखा है कि कैसे डॉक्टर अपनी जान की परवाह किए बिना उनका इलाज कर रहे हैं। वे सब की जान बचा रहे हैं। अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। मगर, खुद डॉक्टरों, नर्सो व स्वास्थ्य कíमयों जो सुविधा व सम्मान मिलने चाहिएं वह नहीं मिल रहे। उन लोगों को हमेशा दहशत की स्थिति का सामना करना पड़ता है। यह बहुत ही शर्मनाक है।

उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि वे डॉक्टरों, नर्सो व स्वास्थ्य कíमयों का पूरा सम्मान करें। उनका पूरा सहयोग करें। उन्होंने मुझे व मुझ जैसे कई लोगों को स्वस्थ कर दिया है व कर रहे हैं। इसके साथ ही साथ उन्होंने आम लोगों से यह भी अपील की है वे सजग रहें। सतर्क रहें। कोरोना सुरक्षा का समस्त नियमों का पालन करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.