शहर में चलाया जाएगा स्वच्छता अभियान
सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी नगर निगम के विभिन्न वार्डो में भारतीय युवा मोर्चा की ओर से स्वच्छता अभियान प्रा
By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Jun 2018 02:23 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jun 2018 02:23 PM (IST)
सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी नगर निगम के विभिन्न वार्डो में भारतीय युवा मोर्चा की ओर से स्वच्छता अभियान प्रारंभ किया जाएगा। यह कहना है भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राज भट्टाचार्य का। उन्होंने कहा कि सिलीगुड़ी शहर भी अन्य नगर पालिकों के तहत स्वच्छता में पिछड़ गया है यह यहां के युवाओं के लिए शर्म की बात है। महानंदा, जोड़ापानी और फूलेश्वरी नदियों की स्थिति दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई के नाम पर खानापुरी हो रही है। इसके लिए जल्द ही भारतीय जनता युवा मोर्चा न सिर्फ सफाई करेंगी बल्कि लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी करने का काम करेगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें