काली पूजा मंडप में दिखेगा नगालैंड
महानगर के व्यस्ततम इलाकों में एक नागेरबाजार इस बार में उत्तर-पूर्वी भारत के राज्यों में एक नगालैंड में परिवर्तित हो जाएगा।
कोलकाता, जागरण संवाददाता। महानगर के व्यस्ततम इलाकों में एक नागेरबाजार इस बार में उत्तर-पूर्वी भारत के राज्यों में एक नगालैंड में परिवर्तित हो जाएगा। दीपावली समारोह के दौरान नागेरबाजार से कुछ सौ मीटर की दूरी पर स्थित बीएलडी बागान कम से कम पांच से छह दिनों के लिए बिल्कुल नए रूप दिखेगा।
का आयोजन बिहारी दत्ता लेन स्थित स्थानीय क्लब नव युवक संघ द्वारा किया जायेगा। इस बार इस की थीम नगालैंड के ढांचे की तर्ज पर होगी जिसे हैलो कोलकाता के निदेशक आशीष बसाक ने तैयार किया है। यह ढांचा 20 फीट ऊंचा होगा। नागेरबाजार में नगालैंड बनाने का विचार इस कारण आया कि भारत के पूवरेत्तर राज्यों की जानकारी कथित तौर पर कम लोगों को है।
यहां के लोगों की संस्कृति के बारे में जानकारी व ज्ञान देने का महज एक प्रयास है। बीएलडी बगान एक छोटी गली है जिसे मंडप की तर्ज पर विभिन्न मूर्तियों और कलाकृतियों से सजाकर यहां के माहौल को नगालैंड और इसकी रहस्यवादी कला और संस्कृति को दर्शाया जायेगा।
उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि हमारी मातृभूमि की अनेकता में एकता की शानदार अवधारणा को नगालैंड की समृद्ध विरासत एक नया आयाम दिया। पूजा के बीच 5 से 8 नवंबर तक खुले रास्ते पर निर्मित मंच पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।
जिसके तहत नगा वेशभूषा व वहां के लोक संगीत पर मॉडलों के साथ एक फैशन शो का भी आयोजन किया जायेगा। इस काली पूजी के थीम पार्टनर हैलो कोलकाता द्वारा कलाकारों को लाया जायेगा। पूजा के आयोजन में नवयुवक संघ के अध्यक्ष वैद्यनाथ मित्र, उपाध्यक्ष डा.आर प्रधान, सचिव पिंकू साव, राजेश साव, तारक साव व उन्य कार्यकर्ताओं का सक्रिय योगदान है।