सफाई कर्मियों को अलग से मिलेंगे 100 रुपये
-पूरे शहर को किया जाएगा सैनिटाइज -कुछ ही दिनों में आएंगी मशीनें -अलग से राहत कोष भ्
-पूरे शहर को किया जाएगा सैनिटाइज
-कुछ ही दिनों में आएंगी मशीनें
-अलग से राहत कोष भी स्थापित
-पार्षदों को देने होंगे दस-दस हजार जागरण संवाददाता,सिलीगुड़ी: कोरोना वायरस को लेकर सिलीगुड़ी नगर निगम वाममोर्चा बोर्ड ने सफाई कर्मियों को मजदूरी के साथ भोजन के लिए अलग से 100 रुपये देने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही नगर निगम के विभिन्न वाडरें में गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले 10 हजार पेंशन धारकों के बीच 5 किलो चावल पहुंचाया जाएगा।
नगर निगम में मेयर अशोक भट्टाचार्य ने यह जानकारी दी। बृहस्पतिवार को वह अपने कार्यालय में संवाददाताओं से बात कर रहे थे। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान पूरे शहर को जीवाणु मुक्त करने के लिएअत्याधुनिक मशीनों को भी काम पर लगाया जाएगा। कोरना से निपटने के लिए एक मेयर रिलीफ फंड तैयार किया है। उन्होंने बताया कि सिलीगुड़ी नगर निगम के सभी 47 वार्ड के पार्षदों से राहत कोष में 10 हजार का आर्थिक सहयोग भी मागा गया है। जिससे आने वाले दिनों में परिस्थिति से लड़ने के लिए अपने आपको तैयार कर सकें।
मेयर ने कहा कि संकट की इस घड़ी में सिलीगुड़ी नगर निगम के सफाई कर्मी लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसका ध्यान रखते हुए सिलीगुड़ी नगर निगम ने इन सफाई कर्मियों को मास्क, सैनिटाइजर साबुन, एप्रोन प्रदान किया जा रहा है। जिससे आने वाले दिनों में उन्हें काम करने में कोई समस्या ना हो। उन्होंने बताया कि सिलीगुड़ी को जीवाणु मुक्त करने के लिए पूरे शहर का सैनिटाइज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रास्ते भी साफ किये जाएंगे। इसके लिए मशीन की आवश्यकता है। उन्होंने कई कंपनियों से बात भी कि है। बहुत जल्द मशीन आने पर काम शुरू कर देंगे। कोरोना को हर हाल में राज्य व केंद्र सरकार के साथ ही आम लोगों के सहयोग से हराएंगे।