मोटरबाइकों की भिड़ंत में दो की मौत
आमडांगा में दो मोटरबाइकों की भिड़ंत में दो सवारों की मौत हो गई। मृतकों के नाम मनोआरा हुसैन (30) व सद्दाम हुसैन (25) हैं। दोनों आमडांगा के ही वाशिदा थे।
By Edited By: Published: Sat, 25 Aug 2018 11:18 AM (IST)Updated: Sat, 25 Aug 2018 12:45 PM (IST)
बैरकपुर, संसू। आमडांगा में दो मोटरबाइकों की भिड़ंत में दो सवारों की मौत हो गई। मृतकों के नाम मनोआरा हुसैन (30) व सद्दाम हुसैन (25) हैं। दोनों आमडांगा के ही वाशिदा थे।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीड़ा रोड़ के पद्योपुकुर अंचल में गुरुवार रात उनकी मोटरबाइकों में भिड़ंत हो गई।
उनकी मोटरबाइकों के टकराने की आवाज सुनकर अपने घरों से निकले स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस हादसे की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस उन दोनों को अस्पताल ले गई, जहा डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें