Move to Jagran APP

होम से फरार लड़की मिली

जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी सिनी होम से फरार हुई नाबालिग लड़की को प्रधान नगर थाना पुलिस टीम न

By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Aug 2021 10:52 PM (IST)Updated: Fri, 06 Aug 2021 10:55 PM (IST)
होम से फरार लड़की मिली
होम से फरार लड़की मिली

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : सिनी होम से फरार हुई नाबालिग लड़की को प्रधान नगर थाना पुलिस टीम ने बरामद कर लिया है। प्रधान नगर थाना पुलिस ने नाबालिगा को सिलीगुड़ी थाना पुलिस के हाथों सौंप दिया है। सिलीगुड़ी थाना पुलिस ने नाबालिगा को दार्जिलिंग चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के मार्फत फिर से सिनी होम प्रबंधन को सुपुर्द कर दिया है।

loksabha election banner

जानकारी के मुताबिक बीते चार अगस्त को हाकिम पाड़ा स्थित सिनी होम से एक नाबालिगा मौका पाकर फरार हो गई थी। इसके बाद सिनी होम प्रबंधन ने घटना की जानकारी सिलीगुड़ी थाना पुलिस को दी। सिलीगुड़ी थाना पुलिस नाबालिगा की तलाश शुरु की। गुप्त सूचना के आधार पर प्रधान नगर थाना पुलिस की टीम ने शुक्रवार सुबह चंपासारी अंचल इलाके के एक घर से नाबालिगा को बरामद किया। पुलिस सूत्रों की माने तो नाबालिगा तीसरी बार होम से फरार हुई थी। इसके पहले भी दो बार वह होम से फरार हो चुकी है। बाद में पुलिस ने उसे ढूंढ़ कर बरामद किया था। --------------

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : सिनी होम से फरार हुई नाबालिग लड़की को प्रधान नगर थाना पुलिस टीम ने बरामद कर लिया है। प्रधान नगर थाना पुलिस ने नाबालिगा को सिलीगुड़ी थाना पुलिस के हाथों सौंप दिया है। सिलीगुड़ी थाना पुलिस ने नाबालिगा को दार्जिलिंग चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के मार्फत फिर से सिनी होम प्रबंधन को सुपुर्द कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक बीते चार अगस्त को हाकिम पाड़ा स्थित सिनी होम से एक नाबालिगा मौका पाकर फरार हो गई थी। इसके बाद सिनी होम प्रबंधन ने घटना की जानकारी सिलीगुड़ी थाना पुलिस को दी। सिलीगुड़ी थाना पुलिस नाबालिगा की तलाश शुरु की। गुप्त सूचना के आधार पर प्रधान नगर थाना पुलिस की टीम ने शुक्रवार सुबह चंपासारी अंचल इलाके के एक घर से नाबालिगा को बरामद किया। पुलिस सूत्रों की माने तो नाबालिगा तीसरी बार होम से फरार हुई थी। इसके पहले भी दो बार वह होम से फरार हो चुकी है। बाद में पुलिस ने उसे ढूंढ़ कर बरामद किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.