मायुमं स्थापना उत्सव सप्ताह का शुभारंभ
जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच 20 जनवरी से 26 जनवरी तक अपना 38 वां
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी: अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच 20 जनवरी से 26 जनवरी तक अपना 38 वां मंच स्थापना दिवस उत्सव सप्ताह मना रहा है। 20 जनवरी 1985 से प्रारंभ हुआ मंच आदोलन आज एक सशक्त संगठन के रूप में देश के साथ विदेशों में भी अपना परचम लहरा रहा है। संगठन के देश- विदेश में फैली 772 शाखाएं विभिन्न सामाजिक कार्यो को अंजाम देगी तथा इसके 35 हजार से अधिक सक्रिय सदस्य देश भर में सम्मान समारोह का आयोजन (कोरोना प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए) कर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी का स्वागत अभिनंदन करेंगे। संगठन का राष्ट्रीय कार्यालय दिल्ली में स्थित है। मंच अपनी 15 प्रांतीय ईकाईयों के साथ जनसेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। वर्तमान में संगठन की शाखाएं जन सामान्य को अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है, जिसमें रक्तदान, एंबुलेंस, मुक्तिरथ सेवा, स्थाई प्याऊ, स्वास्थ्य शिविर, साहित्य प्रकाशन, विकलागों को कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण व पोलियो करेक्टिव सर्जरी, कन्या भ्रूण संरक्षण अभियान, कैंसर जाच और जागरूकता अभियान, अंगदान- नेत्रदान तथा राष्ट्र सेवाओं में मंच अग्रणी भूमिका निभा रहा है। प्राकृतिक आपदाओं, दुर्घटनाओं, अग्नि व बाढ़ पीड़ितों को विभिन्न प्रकार की सेवा व मदद करने में मंच की शाखाएं सदैव आगे रही हैं। बताते चले कि दिल्ली में निर्माणाधीन राष्ट्रीय युवा भवन अपनी सेवा देने के लिए तैयार है। उक्त जानकारी पश्चिम बंगाल सिक्किम प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के सचिव ललित अग्रवाल ने दी है।
------------