पश्चिम बंगाल: सिलीगुड़ी में भाजपा बूथ कार्यालय में एक व्यक्ति का लटकता शव मिला
आगामी लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर सियासी उठा पठक जारी है इसी बीच सिलीगुड़ी भाजपा कार्यालय सेसिलीगुड़ी के अंदर एक 42 वर्षीय व्यक्ति का शव लटका मिला।
By Preeti jhaEdited By: Published: Thu, 04 Apr 2019 01:51 PM (IST)Updated: Thu, 04 Apr 2019 01:51 PM (IST)
सिलीगुड़ी, एएनआई। लोकसभा चुनाव 2019 की सियासी उठक-पठक के बीच पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में भाजपा बूथ कार्यालय में आज सुबह एक 42 वर्षीय व्यक्ति का शव लटका मिला| पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।
भाजपा बूथ ऑफिस के भीतर लटके पाए गए 42-वर्षीय शख्स की पत्नी रीना का कहना है, “उनका किसी के साथ कोई झगड़ा या दुश्मनी नहीं थी… वह बीमार चल रहे थे| मैं नहीं जानती, यह कत्ल है या खुदकुशी”|
मिली जानकारी के मुातबिक आज सुबह सिलीगुड़ी में भाजपा बूथ कार्यालय में एक 42 वर्षीय व्यक्ति का शव रस्सी से झूलता मिला है।घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।पुलिस की जांच जारी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें