Move to Jagran APP

आकर्षण का केंद्र बना कर्सियांग वयस्क नागरिक विश्राम गृह

कर्सियांग नगरपालिका द्वारा नया बाजार क्षेत्र स्थित नव -निर्मित वयस्क नागरिक विश्रम गृह कर्सियांग के लिए एक अलग ही पहचान बनने के साथ ही साथ आकर्षण का केंद्र बन गया है।

By Preeti jhaEdited By: Published: Mon, 25 Nov 2019 04:17 PM (IST)Updated: Mon, 25 Nov 2019 04:17 PM (IST)
आकर्षण का केंद्र बना कर्सियांग वयस्क नागरिक विश्राम गृह
आकर्षण का केंद्र बना कर्सियांग वयस्क नागरिक विश्राम गृह

कर्सियांग, जागरण संवाददाता। कर्सियांग नगरपालिका द्वारा नया बाजार क्षेत्र स्थित नव -निर्मित वयस्क नागरिक विश्राम गृह कर्सियांग के लिए एक अलग ही पहचान बनने के साथ ही साथ आकर्षण का केंद्र बन गया है। इसका प्रमुख कारण यह है कि इसके नजदीक ही स्वाधीनता सेनानी रामसिंह ठकुरी के सालिग का भी स्थापना कर दिया गया है।

loksabha election banner

शनिवार एक विशेष कार्यक्रम के तहत आधिकारिक रूप से वयस्क नागरिक विश्राम गृह का शुभारंभ व स्वाधीनता सेनानी रामसिंह ठकुरी के सालिग का स्थापना कर देने के बाद से पर्यटन के क्षेत्र में कर्सियांग थप आकर्षक के रूप में विकसित हो गया है।कर्सियांग नगरपालिका के वार्ड नंबर -20 के कमिश्नर सुवास प्रधान ने बताया कि वयस्क नागरिक विश्राम गृह का निर्माण विशेषकर वयस्क नागरिकों के असुविधाओं को ध्यान में रखकर किया गया है।

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में विश्राम गृह नहीं होने के कारण विशेषकर बरसात के मौसम में लोगों को खूब परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब इसके निर्माण से लोगों ने राहत की सांस ली है।उन्होंने इसके संरक्षण व संवर्द्धन में स्थानीय लोगों को विशेष रूपसे ध्यान देने का आग्रह भी करते हुए इसका लागत खर्च कुल 31 लाख रुपये से अधिक बताया।

जानकारी अनुसार नया बाजार क्षेत्र स्थित इस मार्ग से दुर्बिन डांड़ा (इगल क्र्याग )की ओर सुबह टहलने जानेवाले लोगों को इस विश्राम गृह में विश्रम करने में आसानी होगी। इसके अलावा यहां से आवागमन करनेवाले अन्य लोगों को भी यहां विश्रम करने में आसानी होगी। यहां विश्राम गृह से प्राकृतिक मनोरम दृश्यों का भी नजारा अवलोकन करने में लोगों को सुविधाएं होगी। इस विश्राम गृह से पर्यटन के क्षेत्र में विकसित कर्सियांग का दुर्बिन डांड़ा भी यहां से कुछ दूरी पर ही स्थित है। पर्यटक पैदल तकरीबन दस मिनट में यहां से दुर्बिन डांड़ा पहुंच सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.