Move to Jagran APP

केंद्र के संपर्क में केएलओ चीफ,सरेंडर की संभावना

-केंद्र से शांति समझौते के लिए मांग पत्र तैयार कर रहा केएलओ - असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व सम

By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Dec 2021 09:03 PM (IST)Updated: Fri, 03 Dec 2021 09:03 PM (IST)
केंद्र के संपर्क में केएलओ चीफ,सरेंडर की संभावना
केंद्र के संपर्क में केएलओ चीफ,सरेंडर की संभावना

-केंद्र से शांति समझौते के लिए मांग पत्र तैयार कर रहा केएलओ

loksabha election banner

- असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व सर्मा करेगें मध्यस्थता जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : अंग्रेजी नव वर्ष-2022 की शुरुआत में ही प्रतिबंधित कामतापुर लिबरेशन ऑर्गनाइजेशन (केलओ) का चीफ जीवन सिंह सरेंडर कर सकता है। राज्य सरकार को किनारे रखकर केलएलओ ने शांति समझौते के लिए केंद्र सरकार के साथ बातचीत शुरु की है। जिसकी मध्यस्थता असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व सर्मा कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार समझौते के लिए केएलओ अलग राज्य समेत एक लंबा मांगपत्र भी तैयार कर रहा है।

असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व सर्मा के एक ट्वीट के बाद केएलओ चीफ जीवन सिंह के आत्मसमर्पण की संभावना प्रबल हो गई है। सूत्रों की माने तो केएलओ चीफ जीवन सिंह पिछले काफी समय से समाज के मूल स्त्रोत में लौटने की ताक में है। इसके लिए वह केंद्र के साथ बातचीत करने की जुगत लगा रहा था। बातचीत के लिए जीवन सिंह को एक मध्यस्थ की ताक थी। असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व सर्मा पर विश्वास जताकर उसने पहल शुरु की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जनवरी महीने में शांति समझौते की प्रक्रिया शुरु होगी। पहली बैठक दिल्ली या असम में होने की संभावना है। पहली बैठक में केएलओ चीफ जीवन सिंह की तरफ से कुछ प्रतिनिधि एक मांग पत्र केंद्र सरकार के समक्ष पेश करेंगे। जिसमें कामतापुर या ग्रेटर कूचबिहार के बदले उत्तर बंगाल को अलग राज्य या केंद्र शासित प्रदेश बनाने और राजवंशी भाषा को स्वीकृति प्रदान की मांग मुख्य रूप से शामिल है। केएलओ चीफ जीवन सिंह के आत्मसमर्पण की खबर से पड़ोसी बांग्लादेश, नेपाल और चीन में बैठे भारत विरोधी संगठनों में खलबली मची हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.