Move to Jagran APP

याद किए गए ईश्वर चंद्र विद्यासागर

जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी भारत के महान समाज सुधारक ईश्वरचंद्र विद्यासागर की 201वीं जयंती पर दे

By JagranEdited By: Published: Sat, 26 Sep 2020 08:46 PM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2020 08:46 PM (IST)
याद किए गए ईश्वर चंद्र विद्यासागर
याद किए गए ईश्वर चंद्र विद्यासागर

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : भारत के महान समाज सुधारक ईश्वरचंद्र विद्यासागर की 201वीं जयंती पर देश व राज्य भर के साथ ही साथ यहा भी उन्हें नमन किया गया। इस दिन शहर के कॉलेज पाड़ा अंतर्गत चिल्ड्रेन पार्क स्थित ईश्वरचंद्र विद्यासागर की प्रतिमा पर राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देव ने माल्यार्पण व पुष्पाजलि अíपत कर उन्हें श्रद्धाजलि दी।

loksabha election banner

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ईश्वरचंद्र विद्यासागर महान समाज सुधारक थे। उन्होंने विधवा विवाह से लेकर हर किसी को शिक्षा जैसे बहुत सारे समाज सुधार की वकालत की थी। उन्होंने हमारे पश्चिम बंगाल राज्य को ही नहीं बल्कि देश को एक नया रास्ता दिखाया। वह अपने जमाने से बहुत आगे की सोच रखते थे और बहुत ही बड़े दूरद्रष्टा थे। उन्होंने हमें धर्म, जात, संप्रदाय से परे शाति सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया। हम सभी को उनके आदर्शो पर अमल कर सदैव शाति सद्भाव और भाईचारे को फैलाना चाहिए।

इसी दिन सिलीगुड़ी नगर निगम की ओर से भी चिल्ड्रेन पार्क में ही ईश्वरचंद्र विद्यासागर की प्रतिमा पर प्रशासकीय समिति के चेयरमैन अशोक भट्टाचार्य ने भी माल्यार्पण व पुष्पाजलि अíपत कर उन्हें श्रद्धाजलि दी। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाग्ला भाषा व संस्कृति समिति की सिलीगुड़ी शाखा की ओर से भी सिलीगुड़ी जर्नलिस्ट्स क्लब में ईश्वरचंद्र विद्यासागर की स्मृति में एक विशेष पत्रिका का विमोचन किया गया। इस अवसर पर समिति सदस्यों ने ईश्वरचंद्र विद्यासागर के चित्रपट पर माल्यार्पण व पुष्पाजलि अíपत कर उन्हें श्रद्धाजलि दी। इसी दिन शाम में पश्चिम बंगाल तृणमूल माध्यमिक शिक्षक समिति की सिलीगुड़ी शिक्षा जिला इकाई की ओर से भी अध्यक्ष डॉ. सुप्रकाश रॉय के संयोजन में चिल्ड्रेन पार्क में ईश्वरचंद्र विद्यासागर की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पाजलि अíपत कर उन्हें श्रद्धाजलि दी गई। इसके अलावा भी शहर व आसपास में जगह-जगह विभिन्न संगठन व संस्थाओं की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से ईश्वरचंद्र विद्यासागर को नमन किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.