Move to Jagran APP

हर मौसम में कायम रहेगा भारत-बांग्लादेश की मित्रता : भाजपा

-तेजी से बढ़े है व्यापारिक संबंध कई परियोजनाओं को मिली है हरी झंडी जागरण संवाददा

By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Feb 2021 02:13 PM (IST)Updated: Fri, 26 Feb 2021 02:15 PM (IST)
हर मौसम में कायम रहेगा भारत-बांग्लादेश की मित्रता : भाजपा
हर मौसम में कायम रहेगा भारत-बांग्लादेश की मित्रता : भाजपा

-तेजी से बढ़े है व्यापारिक संबंध, कई परियोजनाओं को मिली है हरी झंडी

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : भारतीय जनता पार्टी का विरोध अवैध बांग्लादेशी घुसपैठ से है ना की बांग्लादेश से। यह कहना है भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व सांसद राजू बिष्ट का। उन्होंने कहा कि भारत का बांग्लादेश के साथ हर मौसम में लगातार मित्रता बनी रहेगी। भारत हमेशा अपने पड़ोसी के साथ अच्छे संबंध बनाने और उन्हें विकसित करने की कोशिश करता रहा है। भारत ऐसे देशों के साथ हमेशा मधुर संबंध बनाना चाहता है जिनकी सीमाएं देश से मिलती है। बांग्लादेश के साथ सामाजिक सांस्कृतिक सभ्यताएं और आर्थिक संबंध काफी मजबूत है। यह लगातार नरेंद्र मोदी के देखरेख में आगे बढ़ रहे है। क्योंकि सन 1971 में आजादी के बाद बांग्लादेश को मान्यता प्रदान मिली थी। उसके बाद भारत के साथ बहुआयामी संबंध बनते चले गये। दोनों देशों के बीच सांझी नदियों के जल बंटबारे पर किए गये समझौता का एक श्रृखला है। आर्थिक मोर्चे पर देखा जाए तो दक्षिण एशिया में भी बांग्लादेश भारत सबसे बड़ा व्यापक सहयोगी है। सन 2009-10 और 2015-16 के मध्य इन देशों के बीच विदेशी प्रत्यक्ष निवेश 3.11 बिलियन अमेरिकी डॉलर था। यह 18-19 में बढ़कर 9.21 हो गया है। दोनों देशों के बीच लंबी जमीनी सीमाएं झांसा करती है। जो 4096.7 किलोमीटर है। दोनों देशों के बीच विभिन्न नौसेना और थलसेना के साझा सैनिक युद्धाभ्यास होते रहे है। बांग्लादेश से भारत से 1160 मेगावाट बिजली आयात करता है।

दोनों देशों ने अपनी सीमाओं को और मजबूत करने के लिए सात समझौतों पर हस्ताक्षर किए है। इसमें तीन परियोजनाओं का उद्घाटन भी हो गया है। इस क्षेत्र में दोनों देशों के मध्य संबंध दिनोंदिन मजबूत हो रहा है। आर्थिक एंव अन्य प्राकृतिक आपदाओं से मुकाबला दोनों देश मिलकर करते रहे है। कोलकाता खुलना, ढ़ाका कोलकाता, अगरतला अखौरा इसमें शामिल है। हल्दीबाड़ी से ढ़ाका के बीच रेल सेवाएं प्रारंभ की गयी है। स्वास्थ्य पर्यटन से होने वाली आय का लगभग 50 प्रतिशत आय बांग्लादेश से होता है। पिछले कुछ वर्षो में भारत सरकार ने बांग्लादेश से अच्छे संबंध बनाए है। किसी राजनीतिक मुद्दों को लेकर दोनों देशों के बीच बाधाएं नहीं आने दी। जब भी कोई बाधाएं आयी है उसे मिलकर हल निकाला है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.