शादी के बाद से ही पत्नी पर करता था अत्याचार, अब हत्या ही कर दी
जलपाईगुड़ी में एक महिला की हत्या का आरोप उसके पति पर लगा है। पुलिस आरोपित को ढूंढ रही है।
By Rajesh PatelEdited By: Published: Fri, 22 Feb 2019 10:39 AM (IST)Updated: Fri, 22 Feb 2019 10:39 AM (IST)
जलपाईगुड़ी [जागरण संवाददाता]। पत्नी के साथ मारपीट उसके गले में फंदा डालकर हत्या करने का आरोप पति पर लगा है। यह घटना जलपाईगुड़ी के जगन्नाथ कॉलोनी इलाके की है। हत्या करने के बाद आरोपित पति इलाके से फरार हो चुका है। मृत महिला के मायके वालों ने आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। कोतवाली पुलिस जांच में जुट गई है।
बताया गया कि जलपाईगुड़ी के पांडापाड़ा स्थित जगन्नाथ कॉलोनी में पेशे से टोटो चालक विक्रम महतो अपनी पत्नी मौसमी महतो के साथ रहता था। दोनों का तीन साल का एक बच्चा भी है। मौसमी के परिवार वालों का कहना है कि करीब चार वर्ष पहले विक्रम के साथ मौसमी की शादी हुई थी। शादी के बाद से ही विक्रम शारीरिक व मानसिक रूप से मौसमी पर अत्याचार करने लगा।
गत बुधवार की रात में भी विक्रम ने बेल्ट से मौसमी की पिटाई की। गुरुवार की सुबह लोगों ने बताया तब वे लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि मौसमी का शव फंदे से लटका हुआ है। इस दौरान मृतका की दीदी ने देखा कि मौसमी के शरीर का कुछ हिस्सा जमीन से भी सटा हुआ था। परिवार वालों को शक है कि मौसमी को मारकर फंदे से लटका दिया गया है। घटना की सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जलपाईगुड़ी जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल पुलिस कुछ भी कहने से इन्कार कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ पता चल पाएगा।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें