मालदा के आइएमपीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्र का शव फांसी से लटका मिला, सनसनी
मालदा के प्रतिष्ठित आइएमपीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में शुक्रवार की सुबह एक छात्र का फांसी से लटकता शव बरामद हुआ। मृत छात्र श्यामसुंदर मंडल नदिया जिले का निवासी था।
By Edited By: Published: Fri, 30 Nov 2018 06:37 PM (IST)Updated: Fri, 30 Nov 2018 06:37 PM (IST)
मालदा [संवादसूत्र] । मालदा के प्रतिष्ठित आइएमपीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में शुक्रवार की सुबह छात्र श्याम सुंदर मंडल (21) का फांसी से लटका शव बरामद हुआ। कॉलेज की ओर से इसकी सूचना इंगलिश बाजार थाने को दी गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृत छात्र पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के कृष्ण नगर थाना के तेहटेटो इलाके का का रहने वाला था।
वह आइएमपीएस कॉलेज में कंप्यूटर साइंस का तृतीय वर्ष का छात्र था। वह कॉलेज के हॉस्टल में ही रहता था। सुबह स्पोर्ट्स रूम में उसका शव बरामद हुआ। छात्र की रहस्यमय मौत को लेकर कैंपस में हलचल मची हुई है। पुलिस ने बताया कि मृत छात्र के दोनों हाथ पर ब्लेड से काटे जाने के निशान हैं। उसकी हाथों की नस कटी हुई थी। हाथ की नस काटकर कैसे फांसी कोई लगा सकता है, इसे लेकर सभी सवाल उठा रहे हैं।
बता दें इस कॉलेज में पड़ोसी राज्य बिहार व झारखंड से भी छात्र पढ़ने के लिए आते हैं। पुलिस ने बताया कि अब पोस्टमोर्टम रिपोर्ट के बाद ही सब कुछ सामने आएगा। कॉलेज के प्राचार्य ने इस विषय में कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया। कॉलेज के शिक्षक अनिर्वाण दत्त ने बताया कि सुबह सूचना मिले के बाद कॉलेज गया था। इस घटना से सभी परेशान है। इंगलिश बाजार थाना के आइसी पुर्णेंदु कुंडू ने बताया कि शहर के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में एक छात्र का शव बरामद हुआ है। मामले की तहकीकात की जा रही है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें