डेढ़ किलो सोने के साथ दो गिरफ्तार
-बिहार होते हुए महाराष्ट्र ले जाने की थी कोशिश -डीआरआई की टीम ने जंक्शन बस स्टैंड से दब
-बिहार होते हुए महाराष्ट्र ले जाने की थी कोशिश
-डीआरआई की टीम ने जंक्शन बस स्टैंड से दबोचा जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : गुप्त जानकारी के आधार पर खुफिया राजस्व निदेशालय (डीआरआई) की सिलीगुड़ी टीम ने करीब डेढ़ किलो सोने के साथ दो आरोपित तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से सोने के दो बार बरामद हुए हैं। दोनों आरोपितों को डीआरआई ने मंगलवार सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। डीआरआई पक्ष के वकील ने आरोपितों की रिमाड की अर्जी अदालत में दाखिल की है।
गुप्त जानकारी के आधार पर बीते सोमवार की देर शाम डीआरआई ने सिलीगुड़ी जंक्शन निजी बस स्टैंड इलाके में घात लगाकर दो संदिग्ध युवकों की तलाशी ली। आरोपितों के बैग से 2 सोने के बार बरामद हुए। इसके बाद डीआरआई ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। टीम उनको हाकिमपाड़ा डीआरआई कार्यालय ले आई। आरोपितों के नाम रेहान अब्दुल्लाह शेख (27) और शहना अब्दुल्लाह शेख (18) बताया गया है। दोनों के पास से बरामद सोने के बार का वजन 715 ग्राम और 781 ग्राम है। दोनों बार का कुल वजन 1 किलो 495 ग्राम बताया गया है। जिसकी बाजार कीमत 73 लाख 55 हजार रुपये आकी गई है। दोनों आरोपित ठाणे के रहने वाले
अदालत सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दोनों आरोपित महाराष्ट्र के ठाणे जिला अंतर्गत मुंब्रा के कौसा इलाके स्थित राशिद कंपाउंड के ग्राउंड फ्लोर 9 नम्बर रूम के निवासी बताये गए हैं। जानकारी के मुताबिक डीआरआई द्वारा जब्त विदेशी सोना इंडो-म्यामार सीमात से भारत मे प्रवेश कराया गया। सोने का बार लेकर ये दोनों आरोपित असम के रास्ते सिलीगुड़ी पहुंचे। सिलीगुड़ी जंक्शन से नाईट सुपर बस के मार्फत दोनों आरोपित बिहार की राजधानी पटना होते हुए महाराष्ट्र जाने की तैयारी में थे। दोनों आरोपियों का जमानत मिली
मंगलवार दोनों आरोपितों को डीआरआई ने सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया। डीआरआई ने आरोपितों की रिमांड मांगी। अदालत ने आरोपितों की जमानत याचिका मंजूर कर लिया है। बचाव पक्ष के वकील अखिल विश्वास ने बताया कि डीआरआई द्वारा जब्त सोने के बार पर कोई विदेशी चिन्ह अंकित नहीं है।