Move to Jagran APP

West Bengal: राम मंदिर के निर्माण के लिए बंगाल से 50 करोड़ का फंड संग्रह

West Bengal बंगाल का दायित्व प्राप्त विहिप के अखिल भारतीय सह सचिव सचींद्रनाथ सिंह ने बताया-राम मंदिर के निर्माण के लिए हम पूरे बंगाल के लोगों के घर पहुंचे हैं। फंड संग्रह का जो लक्ष्य निर्धारित किया गया था वह सूबे के लोगों ने पूरा कर दिया है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Wed, 17 Feb 2021 04:23 PM (IST)Updated: Wed, 17 Feb 2021 04:23 PM (IST)
West Bengal: राम मंदिर के निर्माण के लिए बंगाल से 50 करोड़ का फंड संग्रह
राम मंदिर के निर्माण के लिए बंगाल से 50 करोड़ का फंड संग्रह। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। West Bengal: अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए बंगाल से अब तक 50 करोड़ रुपये का फंड संग्रह हो चुका है। बंगाल में 60 करोड़ के फंड संग्रह का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) बंगाल में फंड संग्रह की प्रगति से खुश है। सूत्रों से पता चला है कि बहुत से लोगों ने राम मंदिर के निर्माण के लिए लाखों रुपये दान किए हैं। कुछ ने करोड़ रुपये तक का भी दान किया है। विहिप उन लोगों के नामों का खुलासा नहीं करना चाहता। राम मंदिर के लिए फंड जुटाने की मुहिम में विहिप के अलावा संघ परिवार के कई अन्य संगठन शामिल हैं। विहिप का मानना है कि बंगाल से 70 करोड़ तक का फंड संग्रह हो सकता है। फंड संग्रह को गांव-शहर मिलाकर 50 लाख परिवारों तक संगठन पहुंचा है।

loksabha election banner

बंगाल का दायित्व प्राप्त विहिप के अखिल भारतीय सह सचिव सचींद्रनाथ सिंह ने बताया-'राम मंदिर के निर्माण के लिए हम पूरे बंगाल के लोगों के घर पहुंचे हैं। फंड संग्रह का जो लक्ष्य निर्धारित किया गया था, वह सूबे के लोगों ने पूरा कर दिया है। अब हमने लक्ष्य को बढ़ा दिया है। मकर संक्रांति पर यह फंड संग्रह अभियान शुरू किया गया था, जो आगामी 27 फरवरी तक जारी रहेगा। इस बाबत चार बैंक खाते खोले गए हैं, जिनमें क्षेत्रवार संग्रहित फंड को जमा किया जाता है। हाल में तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सुवेंदु अधिकारी ने राम मंदिर के लिए अपनी तरफ से दो लाख 40 हजार रुपये दान किए हैं। बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने भी 51 हजार रुपये का दान किया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.