Move to Jagran APP

चरस, गांजा और देसी शराब के साथ महिला समेत चार गिरफ्तार

सिलीगुड़ी पुलिस ने मादक पदार्थों का धंधा करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला भी है।

By Rajesh PatelEdited By: Published: Thu, 24 Jan 2019 11:59 AM (IST)Updated: Thu, 24 Jan 2019 11:59 AM (IST)
चरस, गांजा और देसी शराब के साथ महिला समेत चार गिरफ्तार
चरस, गांजा और देसी शराब के साथ महिला समेत चार गिरफ्तार

सिलीगुड़ी [जागरण संवाददाता]। मादक पदार्थ के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत सिलीगुड़ी के खोरीबाड़ी, प्रधाननगर और आसीघर थाने की पुलिस ने चरस, गांजा और देसी शराब के साथ महिला समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम गोपी बर्मन, सीमा देवी राय, मनोज राय और कन्हाई साहा है।

loksabha election banner

   घटना के संबंध में खोरीबाड़ी थाना प्रभारी भूषण क्षेत्री ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर भारत नेपाल सीमांत पानीटंकी से पुलिस ने गोपी बर्मन नामक एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक किलोग्राम चरस बरामद हुआ है। उसने बताया कि वह चरस लेकर नेपाल से यहां आया था। इसे बिहार समेत अन्य प्रांतों में युवाओं तक पहुंचाने की कोशिश कर रहा था।

   प्रधान नगर थाना की पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में बिहार निवासी सीमा देवी राय व मनोज राय को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 10 किलोग्राम गांजा पाया गया है। दोनों ने स्वीकार किया कि गांजा को कूचबिहार से लेकर बिहार ले जा रहे थे। बरामद गांजा की कीमत करीब 50 हजार रुपये है। इसी प्रकार आसीघर थाना प्रभारी महेश सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर 88 बोतल देसी शराब के साथ कन्हाई साहा को जलेश्वरी से गिरफ्तार किया है। वह मध्य चैनपाड़ा का निवासी है। पुलिस मादक पदार्थ के खिलाफ लगातार अभियान चलाएगी इसका संकेत विभाग की ओर से मिल रहा है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.