जनवरी में आहूत भारत बंद को सफल बनाने के लिए सिलीगुड़ी में निकला जुलूस
केंद्रीय ट्रेड यूनियन के आह्वान पर 12 सूत्री मांगों के समर्थन में आठ-नौ जनवरी को आहूत भारत बंद को सफल बनाने की तैयारी ने जोर पकड़ ली है। शुक्रवार को सिलीगुड़ी में जुलूस निकाला गया।
By Rajesh PatelEdited By: Published: Fri, 21 Dec 2018 11:26 AM (IST)Updated: Fri, 21 Dec 2018 11:26 AM (IST)
सिलीगुडी [जागरण संवाददाता]। केंद्रीय ट्रेड यूनियन के आह्वान पर 12 सूत्री मांगों के समर्थन में आठ व नौ जनवरी को आहूत भारत बंद को सफल बनाने की तैयारी ने जोर पकड़ ली है। शुक्रवार को सीटू नेता समन पाठक और इंटक नेता अलोक चक्रवर्ती के नेतृत्व में सिलीगुड़ी में जुलूस निकाला गया।
इसके माध्यम से बंद को सफल बनाने की अपील की गई। नेताद्वय ने बताया कि मांगो के समर्थन में अलग -अलग स्थानों में रैली और नुक्कड़ सभाएं आयोजित की जा रही हैं। केंद्र सरकार की गलत नीतियों को लेकर आंदोलन के लिए विभिन्न संगठनों को आगे आना पड़ा है।
राज्यकर्मचारियों को आर्थिक तौर पर वंचित होने से रोकने तथा ट्रेड यूनियन का अधिकार सुरक्षित कराना इस बंद का मुख्य उद्देश्य है। बंद को लेकर हिल्स तराई और समतल में सभी संगठन लगातार सड़क पर उतर रहे हैं। चाय बागान को बंद से दूर रहने की कोशिश की गई थी। मजदूरी को लेकर सरकार के रवैया को लेकर उसे भी बंद कराया जाएगा।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें