Move to Jagran APP

दुर्गापूजा शुरू, लेकिन सिलीगुड़ी शहर के विभिन्न जगहों पर पड़ा है गंदगी का अंबार

सिलीगुड़ी नगर निगम की ओर से दुर्गापूजा से पहले ही शहर में व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाए जाने की घोषणा की गई थी। सुबह होने से पहले शहर के कचरे की सफाई करा लिए की प्रतिबद्धता जताई गई लेकिन स्थिति जस की तस पड़ी हुई है।

By Preeti jhaEdited By: Published: Wed, 21 Oct 2020 03:17 PM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2020 03:17 PM (IST)
दुर्गापूजा शुरू, लेकिन सिलीगुड़ी शहर के विभिन्न जगहों पर पड़ा है गंदगी का अंबार
विधान रोड स्थित कंचनजंघा स्टेडियम के सामने लगा कचरे का अंबार

सिलीगुड़ी, जागरण संवाददाता। एक ओर गांधी जयंती के मौके पर केंद्र सरकार द्वारा 'स्वच्छ भारतÓ अभियान चलाया गया। वहीं सिलीगुड़ी नगर निगम की ओर से दुर्गापूजा से पहले ही शहर में व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाए जाने की घोषणा की गई थी। सुबह होने से पहले शहर के कचरे की सफाई करा लिए की प्रतिबद्धता जताई गई, लेकिन स्थिति जस की तस पड़ी हुई है।

loksabha election banner

कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए शहर के ज्यादातर पूजा पंडालों में पंचमी यानी 21 अक्टूबर से पूजा शुरू भी हो जाएगा। सिलीगुड़ी नगर निगम की ओर से सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए रात्रिकालीन सेवा भी शुरू की गई। जबकि तमाम अभियान चलाए जाने के बाद भी स्थिति कुछ और है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शहर के  व्यवस्तम मार्केट में एक विधान रोड अंतर्गत सिलीगुड़ी कंचनजंघा स्टेडियम के निकट पड़ा कचरों का अंबार नगर निगम के सफाई व्यवस्था को पोल खोल रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है। यहां पर पड़े कचरा को हटाने के लिए कई दिनों से नगर निगम का कोई कर्मचारी आया ही नहीं हैं। कचरा व फलों को छिलकों के सड़न से निकल रहे बदबू के बीच लोगों का आना जाना रहता है।

अन्य जगहों पर भी यही है हाल

यह सिर्फ यह सिर्फ विधान रोड के निकट कंचनजंघा स्टेडियम तक ही सीमित नहीं है। बल्कि सेवक रोड अंतर्गत एक मिष्ठान भंडार के सामने भी यही हाल है। कचरा रखने के लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत नगर निगम की ओर से व्यवस्था भी की गई है, लेकिन लोग जहां-तहां कचरे गिरा कर चले जाते हैं। उन कचरों के कुत्ते व सुअर समेत अन्य जानवर इधर-उधर बिखेर देते हैं। उन बिखरे हुए कचरे के पास ही फल व अन्य सामनों की दुकानें लगी रहती है, तो लोगों को मजबूरी बस वहीं से खरीदारी करनी पड़ती है।

मुख्य मार्गों के अलावा अन्य मोहल्ले की भी है यही स्थिति

सिलीगुड़ी के मुख्य मार्गों के अलावा नगर निगम के विभिन्न वार्ड अंतर्गत अन्य मोहल्ले की भी यही स्थित सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर पांच अंतर्गत गंगा नगर, वार्ड नंबर एक के कूलीपाड़ा समेत अन्य इलाके में भी सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है।  लोगों का कहना है कि सड़क व ड्रेन के पास ही दो-तीन दिन तक कचरे पड़े रहते हैं। सफाई कर्मी कचरा उठाने आते भी हैं तो डस्टबीन पड़े कचरे तो उठा लेते हैं, लेकिन नीचे गिरे कचरे को वहीं छोड़ देते हैं। 

हर दिन लगभग पांच सौ टन निकलता है कचरा

सिलीगुड़ी नगर निगम द्वारा मिली जानकारी के अनुसार सिलीगुड़ी नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत हर दिन लगभग पांच सौ टन कचरा निकलता है। इनमें बॉयोडिग्रेडेबल व नॉन बायोडिग्रेडेगल कचरा होते हैं। कंपेक्टर व ट्रकों के माध्यम से कचरे  को डंपिंग ग्राउंड में गिराया जाता है। हालांकि देखा जाता है कि कभी दोपहर बाद तक डंपिंग ग्राउंड में कचरे गिराने का काम जारी रहता है।

दो हजार सफाई कर्मी करते हैं सफाई का कार्य

सिलीगुड़ी नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत स्थाई व अनुबंध के आधार पर रखे गए लगभग दो हजार सफाई कर्मी नगर निगम के सभी 47 वार्डों में सफाई कार्य में लगे रहते हैं। वार्ड के जनसंख्या के हिसाब से हर-एक वार्ड में सफाई कर्मी दिए जाते हैं, जो अपने-अपने मोहल्ले में सफाई कार्य करते हैं। इनमें कुछ सफाई कर्मी नगर निगम मुख्य कार्यालय से भी संबद्ध रहते हैं। 

सफाई व्यवस्था की स्थिति सुदृढ़ : मुकुल सेन गुप्ता

सिलीगुड़ी नगर निगम प्रशासकीय बोर्ड के सदस्य मुकुल सेन गुप्ता का कहना है कि नगर निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का हाल ठीक है। पूजा के दौरान सुबह होने से पहले सफाई व्यवस्था पूरी हो जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। सिलीगुड़ी नगर निगम प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। पूजा को देखते हुए ही सफाईकर्मियों की छुट्टी रद कर दी गई है। नगर निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखने के लिए पूरा ध्यान रखा जा रहा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.