Move to Jagran APP

Durga Puja 2019: Kolkata में यहां अंधेरे में विराजी हैं मां दुर्गा, दीये की रोशनी में मां का दर्शन कर रहे श्रद्धालु

Durga Puja 2019 Kolkata महानगर की दुर्गा पूजा कई मायनों में खास रहती है। सबसे बड़ी खूबी थीम की होती है जिसके जरिए विभिन्न प्रकार के सामाजिक संदेश दिए जाते हैं।

By Preeti jhaEdited By: Published: Sat, 05 Oct 2019 01:17 PM (IST)Updated: Sat, 05 Oct 2019 01:29 PM (IST)
Durga Puja 2019: Kolkata में यहां अंधेरे में विराजी हैं मां दुर्गा, दीये की रोशनी में मां का दर्शन कर  रहे  श्रद्धालु
Durga Puja 2019: Kolkata में यहां अंधेरे में विराजी हैं मां दुर्गा, दीये की रोशनी में मां का दर्शन कर रहे श्रद्धालु

कोलकाता, जागरण संवाददाता। Durga Puja 2019: Kolkata महानगर की दुर्गा पूजा कई मायनों में खास रहती है। सबसे बड़ी खूबी थीम की होती है, जिसके जरिए विभिन्न प्रकार के सामाजिक संदेश दिए जाते हैं। इस बीच शहर के नस्करपाड़ा बाइलेन इलाके में सुरसना कालेज के निकट नस्करपाड़ा बाइलेन महिला वृंद दुर्गा पूजा कमेटी का पूजा पंडाल लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

loksabha election banner

दरअसल, कोलकाता नगर निगम के 127 नंबर वार्ड अंतर्गत बनाए गए पूजा पंडाल में मूलभूत सेवाएं नहीं मिलने को लेकर विरोध जताया गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लंबे समय से पूरे क्षेत्र में बिजली पानी, साफ-सफाई जैसी सेवाएं बार-बार शिकायत के बावजूद मुहैया नहीं कराई जाती हैं। इसके साथ ही बारिश के दिनों में यहां बाढ़ की स्थिति बन जाती है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए इस बार दुर्गा पूजा पंडाल में मां दुर्गा की विशाल प्रतिमा तो जरूर लगी है, पंडाल भी बड़ा बनाया गया है, लोगों की भारी भीड़ भी उमड़ रही है लेकिन पंडाल की बत्ती बुझा कर रखी जा रही है। रात के समय भी ऐसा ही किया जाता है केवल हल्की दीये की रोशनी में मां दुर्गा की प्रतिमा दिखाई जा रही है। ऐसा क्षेत्र में मूलभूत सेवाएं नहीं मिलने के विरोध स्वरूप किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में हाई ड्रेन है और करीब दो-तीन हजार लोगों के लिए जलापूर्ति भी होती है लेकिन विगत कई सालों से क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत नहीं की गई है। नालों की सफाई भी नहीं होती और जलापूर्ति भी बाधित रहती है।

बारिश के समय बड़ी मात्रा में पानी जम जाता है और जल निकासी के लिए एक पंप होने के बावजूद उसे महज एक घंटे के लिए चलाया जाता है। इसकी वजह से पूरे क्षेत्र में गंदगी का अंबार लगा है। बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित नहीं होती। क्षेत्र में मच्छरों की वजह से लोग परेशान हैं। डेंगू मलेरिया जैसी बीमारियां आम हो गई हैं इसीलिए नगरपालिका की इस लापरवाही के खिलाफ इस बार पूजा मंडप में लाइट बुझा कर रखने का निर्णय लिया गया है। इस बारे में प्रतिक्रिया के लिए कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.