सिलीगुड़ी के डॉ. शंकर प्रसाद साह जापान की सूक्ष्म जीव विज्ञान संस्था के सदस्य नामित
सिलीगुड़ी शहर के गुरुंग बस्ती निवासी डॉ. शंकर प्रसाद साह को जापान की माइक्रो बायोलॉजी संस्था का सदस्य नामित किया गया है। इससे उनका परिवार ही नहीं, शहर भी गौरवान्वित है।
By Rajesh PatelEdited By: Published: Sun, 09 Dec 2018 11:12 AM (IST)Updated: Sun, 09 Dec 2018 11:12 AM (IST)
सिलीगुड़ी [जागरण संवाददाता]। सिलीगुड़ी शहर के गुरुंग बस्ती निवासी डॉ. शंकर प्रसाद साह को जापान की माइक्रो बायोलॉजी संस्था का सदस्य नामित किया गया है। इसके साथ ही वे सिक्किम केंद्रीय विश्वविद्यालय के सूक्ष्म जीवविज्ञान विभाग में सीनियर रिसर्च एसोसिएट के पद पर नियुक्त किए गए हैं। वे इसी विभाग के पहले पीएचडी उत्तीर्ण शोधार्थी भी हैं।
उन्होंने इस विभाग के प्रोफेसर ज्योति प्रकाश तमांग के दिशा निर्देशन में पिछले महीने ही अपना शोध कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया है। एक सामान्य परिवार से निकलकर अपने परिश्रम व लगन के बल पर इस मुकाम को हासिल कर साह ने सिलीगुड़ी का मान बढ़ाया है। डॉ. शंकर को भारत सरकार द्वारा पीएचडी के लिए पांच वर्षों तक निरंतर छात्रवृत्ति प्रदान की गई। उनको भारत सरकार की तरफ से जापान में हुए अंतरराष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी में भारत के प्रतिनिधि के रूप में भेजा गया। वहां उन्होंने भारत की तरफ से सूक्ष्म जीव विज्ञान पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया था। उनकी इन्हीं उपलब्धियों के तहत जापान सरकार ने उन्हें जापान की सूक्ष्म जीव विज्ञान संस्था का सदस्य भी नियुक्त किया है।
उन्होंने सिलीगुड़ी देशबंधु हिंदी हाई स्कूल से दसवीं की परीक्षा पास की थी। उसके उपरांत सिलीगुड़ी कॉलेज से बीएससी एवं उत्तर बंग विश्वविद्यालय से एमएससी की डिग्री हासिल की। अपनी सफलता पर गदगद डॉ. साह ने कहा कि वे जहां भी रहेंगे, अपने शहर के विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए हर तरह का सहयोग प्रदान करेंगे। उनकी इस उपलब्धि पर पिता राम प्रसाद साह समेत पूरा परिवार गौरवान्वित हैं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें