Move to Jagran APP

Siliguri: 26 किलो सोना के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, जब्त सोने की कीमत 14 करोड़ से अधिक

केंद्रीय खुफिया राजस्व निदेशालय(डीआरआई) सिलीगुड़ी की टीम ने असम से दिल्ली जा रही ट्रेन से 26 किलोग्राम सोने के बिस्कुट जब्त किया है। तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है।

By Vijay KumarEdited By: Published: Sat, 15 Aug 2020 03:59 PM (IST)Updated: Sat, 15 Aug 2020 04:27 PM (IST)
Siliguri: 26 किलो सोना के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, जब्त सोने की कीमत 14 करोड़ से अधिक
Siliguri: 26 किलो सोना के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, जब्त सोने की कीमत 14 करोड़ से अधिक

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी :  जश्न-ए-आजादी के कुछ घंटे पहले डीआरआई सिलीगुड़ी टीम को बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय खुफिया राजस्व निदेशालय(डीआरआई) सिलीगुड़ी की टीम ने असम से दिल्ली जा रही ट्रेन से 26 किलोग्राम सोने के बिस्कुट जब्त किया है। तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपी महाराष्ट्र के निवासी बताए गए है। जब्त सोने की बाजार मूल्य 14 करोड़ 9 लाख 11 हज़ार 424 रुपये आंकी गई है। आरोपियों को शनिवार सिलीगुड़ी एसीजेएम अदालत में पेश किया गया। 

prime article banner

गुप्त जानकारी के आधार पर डीआरआई की टीम ने शुक्रवार की रात न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन पर घात लगाया। असम के डिब्रूगढ़ से दिल्ली को जाने वाली ब्रम्हपुत्र मेल ट्रेन के पहुंचते ही डीआरआई की टीम ने अभियान चलाया और तीन संदिग्ध लोगो को गिरफ्तात किया। उन तीनो के विशेष कमरबंद पट्टी (बेल्ट) से कुल 160 पीस सोने के बिस्कुट बरामद हुई। जिसका वजन 26 किलोग्राम नापा गया।

गिरफ्तार तीन तस्करों के नाम सौरभ शामराव शिर्कण्डे (23), संदेश अप्पा नाराले (21) और शशिकांत तानाजी कुटे (25) बताया गया है। आरोपियों में से सौरभ महाराष्ट्र के सांगली जिला अंतर्गत अटापडी तालुका के लूँगीवारे गांव का, शशिकांत अटापडी तालुका के दिघंची गांव स्थित पूजरवाड़ी का निवासी है। वहीं तीसरा आरोपी संदेश अप्पा नाराले सतारा जिला अंतर्गत प्रयान्ति ताल मन के गॉंठन का रहने वाला है। डीआरआई सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 26 किलो सोने के बिस्कुट को एक विशेष बेल्ट में बांध कर ये तीनों म्यांमार से दिल्ली को रवाना हुए थे। असम से तीनों ने ट्रेन पकड़ी थी। यह सोना तस्करी के उद्देश्य से ही दिल्ली ले जाया रहा था। यह विदेशी सोना भारत-म्यांमार सीमांत से भारत मे प्रवेश कराया गया था। 

डीआरआई पक्ष के वकील त्रिदीप साहा ने बताया कि तीनों आरोपियों को शनिवार सिलीगुड़ी एसीजेएम अदालत में पेश किया गया। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद न्यायाधीश ने आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर न्यायिक हिरासत में भेजने का निर्देश दिया है। आरोपियों को सोमवार फिर से अदालत में पेश किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.