Move to Jagran APP

उत्तर बंगाल में छह हजार गांव में विहिप का जनसंपर्क अभियान

50 हजार कार्यकर्ता जुटाने की तैयारी को दिया जा रहा अंतिम रूप 12 लाख लोगों से लेंगे श्री र

By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Jan 2021 01:17 PM (IST)Updated: Sun, 03 Jan 2021 01:17 PM (IST)
उत्तर बंगाल में छह हजार गांव में विहिप का जनसंपर्क अभियान
उत्तर बंगाल में छह हजार गांव में विहिप का जनसंपर्क अभियान

50 हजार कार्यकर्ता जुटाने की तैयारी को दिया जा रहा अंतिम रूप

loksabha election banner

12 लाख लोगों से लेंगे श्री राम मंदिर निर्माण के लिए राशि

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ स्थान पर भव्य और दिव्य राम मंदिर निर्माण होगा। इसके लिए उत्तर बंगाल प्रात (जिसमें सिक्किम राज्य भी शामिल है) के 6000 गाव के12 लाख लोगों से विश्व हिंदू परिषद संपर्क करेगा। यह अभियान 15 जनवरी मकर संक्रांति के दिन से प्रारंभ होगा। इसके लिए 50 हजार कार्यकर्ताओं को राम मंदिर निर्माण धन संग्रह कोष और जनसंपर्क अभियान में लगाया जाएगा। इसकी जानकारी विश्व हिंदू परिषद के उत्तर बंगाल संयोजक लक्ष्मण बंसल ने दी। रविवार को उन्होंने बताया कि इस अभियान का अंतिम रुप दिया जा रहा है। इसके लिए बैठकों का दौर जारी है।

कैसा होगा मंदिर का स्वरुप और गर्भगृह

बताया गया कि राम मंदिर की सुरक्षा को कई पहलुओं से देखा जा रहा है। जहा भगवान राम का गर्भगृह बनना है उसके नीचे की भूमि भुरभूरी बलुई मिट्टी वाली है। इसको ध्यान में रखते हुए पत्थर, कंक्रीट और ताबे का ही इस्तेमाल किया जाएगा। इसके साथ ही पाच एकड़ में मंदिर का परकोटा होगा और बाकी क्षेत्र में भी निर्माण का खाका तैयार किया जा चुका है।

मंदिर निर्माण के लिए धनसंग्रह अभियान चलाया जाएगा। मकर संक्राति से माघी पूíणमा तक चलने वाला धन संग्रह कार्यक्रम विश्व का सबसे बड़ा सामाजिक एवं सास्कृतिक अभियान होगा। जिसमें 11 करोड़ घरों से संपर्क करने का लक्ष्य रखा गया है।

श्री राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट ने 15 जनवरी से चंदा जुटाने का निर्णय लिया है। इसके लिए विदेशी पैसे का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। इसमें आम जनता द्वारा दिया गए पैसे के जरिए वह मंदिर निर्माण कराएंगे। ट्रस्ट कूपन के जरिए चंदा इकट्ठा करेगा। ट्रस्ट 10 रुपए, 100 रुपए और 1000 रुपए के कूपन जारी करेगा।

4 करोड कूपन जारी करेगा ट्रस्ट

ट्रस्ट 10 रुपए के 4 करोड कूपन जारी करेगा। वहीं 100 रुपए के 8 करोड़ कूपन जारी किए जाएंगे और 1000 रुपए के12 लाख कूपन जारी किए जाएंगे। इन कूपन के माध्यम से प्राप्त पैसों के जरिए ही मंदिर का निर्माण किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.