Move to Jagran APP

डेंगू नियंत्रण में है : नगर निगम

-स्वास्थ्य विभाग के मेयर परिषद सदस्य ने आरोपों को नकारा -नेता विपक्ष ने लगा

By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Oct 2019 08:47 PM (IST)Updated: Fri, 11 Oct 2019 08:47 PM (IST)
डेंगू नियंत्रण में है : नगर निगम
डेंगू नियंत्रण में है : नगर निगम

फोटो : संजय -स्वास्थ्य विभाग के मेयर परिषद सदस्य ने आरोपों को नकारा

loksabha election banner

-नेता विपक्ष ने लगाया था आरोप, नगर निगम को कहा था निकम्मा जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी :

नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के मेयर परिषद सदस्य शंकर घोष ने कहा है कि सिलीगुड़ी नगर निगम क्षेत्र में डेंगू नियंत्रण में है। इसे हौवा बना कर जो राजनीति करने की कोशिश की जा रही है वह सही नहीं है। वह शुक्रवार को नगर निगम में डिप्टी मेयर रामभजन महतो संग संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अभी तक अस्पताल में एक भी डेंगू मरीज होने की खबर नहीं है। इक्के-दुक्के मामले अपवाद हो सकते हैं। गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष नगर निगम क्षेत्र में डेंगू या मच्छरजनित अन्य रोग की दर बहुत कम है। यह सब इसलिए हो पाया कि नगर निगम पहले से ही सचेत था। जगह-जगह सड़कों, नालों की पूरी साफ-सफाई की गई। कचरों का बेहतर निस्तारण किया। इसके साथ ही नगर निगम के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने घर-घर जा कर लोगों को सजग किया। इन सब कार्यो का ही परिणाम रहा कि इस बार नगर निगम क्षेत्र में डेंगू नियंत्रण में है।

उल्लेखनीय है कि शहर के 21 नंबर वार्ड में गत छह अक्टूबर को अज्ञात बुखार की चपेट में दिवंगत हुई सीमा सेन की मृत्यु को लेकर नगर निगम पर अंगुलियां उठने लगी हैं। नगर निगम के विपक्ष के नेता रंजन सरकार ने आरोप लगाया कि लोगों की जानें जा रही हैं और नगर निगम कान में तेल डाल कर सोया हुआ है। हर साल बरसात के समय डेंगू का प्रकोप चरम पर जा पहुंचता है। हर साल मौतें होती हैं। इसके बावजूद नगर निगम कोई हरकत ही नहीं कर रहा है। इधर, कई दिनों जम कर बारिश हुई है। जगह-जगह जलजमाव हो गया है। मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इसके बावजूद सड़कों, नालों, कचरों की सफाई नहीं हो रही है। मच्छर नाशक रसायनों का स्प्रे नहीं किया जा रहा है। फॉगिंग तो दूर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव तक नदारद है। इस दिशा में नगर निगम को गंभीर होना चाहिए। हर आवश्यक कार्यवाही व उपाय करने चाहिए। यदि सिलीगुड़ी नगर निगम ने समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए तो वे लोग जोरदार आंदोलन करने को बाध्य होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.