कार्तिक महीने में किया जा रहा है दीपदान
इस्कॉन मंदिर सहित अन्य मंदिरों में किया जा रहा है दीपदान जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी स्थान
इस्कॉन मंदिर सहित अन्य मंदिरों में किया जा रहा है दीपदान
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : स्थानीय इस्कॉन मंदिर में कार्तिक महीने के अंतिम दिनों में काफी तादाद में दीपदान किया जा रहा है। धर्म शास्त्रों के अनुसार कार्तिक महीने में दीपदान का विशेष महत्व है। इस महीने को भगवान विष्णु का महीना माना गया है। ऐसे में दीपदान करने पर भगवान विष्णु की कृपा हमेशा बनी रहती है। उनका आशीर्वाद भक्तों पर बना रहता है। इस महीने में इनकी पूजा करने का विशेष महत्व है। मंदिरों, नदी, तालाब, इत्यादि पर दीपदान विशेष तौर पर किया जाता है। किसी न किसी तीज-त्योहार के अवसर पर नदी, तालाब पर जाकर पूजा की जाती है, दीपक जलाए जाते हैं। इस समय श्रद्धालुओं के द्वारा जगह-जगह पर दीपदान किया जा रहा है। ऐसी मान्यता है कि इस महीने में दीपदान करने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है। इन दिनों मंदिरों में आरती के पश्चात मंदिर में दीपदान का कार्यक्रम शुरू होता है। इस समय श्रद्धालु बढ़चढ़ कर दीपदान कर रहे हैं। उनका कहना है कि कार्तिक महीने में दीपदान करने से विशेष पुण्य प्राप्त होता हैं। इसलिए वे बढ़चढ़ कर दीपदान कर रहे हैं। वहीं इस्कॉन मंदिर की ओर से नाम कृष्ण दास ने बताया कि मंदिर में दीपदान की विशेष व्यवस्था की गई हैं। कोई भी श्रद्धालु मंदिर में दीपदान कर सकता है। कुछ सावधानियों के साथ दीपदान किया जा रहा है। शहर के अन्य मंदिरों में भी दीपदान किया जा रहा है। जहां पर श्रद्धालु बहुत ही श्रद्धा भाव के साथ दीपदान कर रहे हैं।