बांस झाड़ से युवक का शव मिला
जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी बांस झांड़ से एक युवक का लटकता शव मिला है। मंगलवार सुबह यह घ
-परिवार वालों ने हत्या का लगाया आरोप
-सभी पहलुओं की जांच में जुटी खोरीबाड़ी पुलिस जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : बांस झांड़ से एक युवक का लटकता शव मिला है। मंगलवार सुबह यह घटना सिलीगुड़ी से सटे खोरीबाड़ी ब्लॉक के रानीगंज-पानीशाली ग्राम पंचायत के डांगी मयनागुड़ी में हुई है। इस घटना से इलाके में खलबली मची हुई है। जानकारी मिलते ही खोरीबाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतक की पहचान राज कुमार राय (28) के रुप में की है। परिवार वालों से मिली जानकारी के अनुसार बीते सोमवार की सुबह वह रोजगार पर जाने के लिए घर से निकला था। उसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। बल्कि मंगलवार की सुबह बांस झाड़ी से उसका शव बरामद हुआ।
दूसरी ओर परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। इससंबंध में राजकुमार राय के पिता शकर राय का कहना है कि उसकी किसी से दुश्मनी नहीं थी। हर रोज की तरह वह सोमवार को भी रात को अपने काम के सिलसिले में घर से बाहर की ओर निकला था। हांलाकि सोमवार की शाम डागीमैनागुड़ी के रहने वाले लखन यादव ने जान से मारने से धमकी दी थी और मंगलवार को यह हादसा हो गया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि लखन यादव ने ही मेरे बेटे की हत्या की है। हत्या के बाद शव को बास की झाड़ में फेंक दिया। इधर,स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह मिस्त्री मराडी नामक एक व्यक्ति अपने खेत की ओर गया गया तो बास की झाड़ में राजकुमार राय का शव देखा। उसने तुरंत इसकी जानकारी राजकुमार राय के पिता को दी। इसके बाद वहां लोगों की भीड़ जाम हो गई। सूचना मिलते ही खोरीबाड़ी थाना के ओसी पासंग रिजिंग शेरपा मौके पर पहुंचे और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डीएसपी अचिंत गुप्त ने बताया कि इस मामले की पूरी छानबीन की जा रही है