संशोधित...महिला को बिस्तर से बांध घर लूटने की कोशिश
-चीखने-चिल्लाने से मौके पर जुटे काफी लोग,डर के मारे भाग गए दोनों बदमाश,पुलिस मामले की कर रही है ज
-चीखने-चिल्लाने से मौके पर जुटे काफी लोग,डर के मारे भाग गए दोनों बदमाश,पुलिस मामले की कर रही है जांच जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : एक महिला की बहादुरी के कारण लुटेरों को खाली हाथ ही घर से भागना पड़ा। यह घटना फूलबाड़ी दो नंबर ग्राम पंचायत के पश्चिम धनतला में हुई है। रविवार रात को घर में दो बदमाश पहुंच गए। घर में रहने वाली महिला को डरा-धमका कर घर में लूट की कोशिशि की। लेकिन वह महिला बदमाशों से भिड़ गई। फिर बदमाशों ने उसे घर में ही बांध दिया। महिला का नाम शाहिदा खातून है। बांधे जाने के बाद भी महिला हिम्मत नहीं हारी और चीखने-चिल्लाने लगी। उसके बाद सभी बदमाश वहां से फरार हो गए। बाद में इस मामले की जानकारी एनजेपी थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
इस बीच पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार काम की वजह से महिला का पति सुकारु मोहम्मद सिलीगुड़ी आया हुआ था। घर पर उनकी पत्नी अकेली थी। रात के करीब दस बजे नकाबपोश दो लोग घर में प्रवेश कर गए। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटना स्थल की बारीकी से जांच की। इसके बाद साहिदा खातुन की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरु की है। इस मामले में पुलिस अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। महिला के द्वारा जो पुलिस को बताया गया उसके अनुसार रविवार की देर शाम महिला के घर में कुछ अज्ञात लोग घुस आए। उसके बाद उसका मुंह बंदकर घर का लाइट बंद कर दिया। जब वह विरोध करने लगी तो महिला को पलंग पर बांध दिया। उसके बाद बदमाश घर में इधर उधर कुछ खोजने लगे। महिला ने अपनी बुद्धिमानी से लात से अपने घर के दरवाजे को पीटना शुरू किया। साथ ही वह चीखने चिल्लाने भी लगी। उसके बाद आपपास के लोग वहां जमा हो गये। लोगों की आवाज सुनकर घर में घुसे अपराधी वहां से फरार हो गये। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके घर से कोई भी सामान गायब नहीं हुआ है। पुलिस जांच के बाद यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर कौन अपराधी थे जिन्हें पता था कि महिला घर में अकेली है। क्या महिला के साथ चोरी की घटना के बाद अपराधी कोई गलत कार्य तो नहीं करते। इन सारी बातों को ध्यान में रखते हुए पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही कोई ना कोई सुराग मिलेगा।