संविधान दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित
जागरण संवाददातासिलीगुड़ी आज दिनाक 26 11 20 को समूह केंद्र रेंज कार्यालय एवं केंद्रीय हथियार भ
जागरण संवाददाता,सिलीगुड़ी: आज दिनाक 26 11 20 को समूह केंद्र रेंज कार्यालय एवं केंद्रीय हथियार भंडार 3 सीआरपीएफ सिलीगुड़ी के संयुक्त तत्वाधान में संविधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीआरपीएफ के डीआईजी अनिल कुमार ने प्रशासनिक भवन के सामने भारत के संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा एवं इसके मूल भावना में निहितार्थ शब्दों का विवेचन किया। वहा उपस्थित सभी अधिकारियों अधिनस्थ अधिकारियों एवं अन्य पद सैनिकों के द्वारा प्रस्तावना को दोहराया गया। उसके बाद अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हमारे देश के लोकतंत्र को संचालित करने वाली धर्म ग्रंथ का नाम है भारतीय संविधान। भारतीय संविधान में देश के सभी समुदायों और वर्गो के हितों को देखते हुए विस्तृत प्रावधानों का समावेश किया गया है। समय-समय पर इसमें बदलाव भी किया गया। इसी का परिणाम है कि आजादी के 74 वर्षो के बाद भी हमारा संविधान एक जीवंत और सतत क्रियाशील बना हुआ है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान को संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 को ग्रहण किया था और 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था। किंतु कुछ अंशों को उसी दिन से आत्मसात कर लिया गया था। इसके जनक बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के अथक प्रयासों से ही भारत का संविधान राजनीतिक व्यवस्था का बुनियादी ढाचा निर्धारित करता है। यह हमारे देश के आदर्शो,उद्देश्यों और मूल्यों का संचित प्रतिबिंब है। हमारा संविधान दुनिया का सबसे लंबा लिखित संविधान है,जो तत्व और मूल भावना के नजरिए से अद्वितीय है। हम सभी को जीवन पर्यंत इसका सम्मान करना चाहिए। इसी क्रम में शाम को परिसर में स्थित सभागार में परिवार कल्याण केंद्र के द्वारा सास्कृतिक कार्यक्रम प्रतिभा खोज का भी आयोजन किया गया। जिसमें श्री अनिल कुमार एवं श्रीमती शिल्पी मिश्रा तथा सभी अधिकारी एवं काíमक तथा उनके परिवार जन उपस्थित थे। काबा अध्यक्षा श्रीमती शिल्पी मिश्रा ने बताया कि कैंप के परिवारिक आवास में रह रहे बच्चों के प्रतिभा को निखारने एवं प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रतिभा खोज का आयोजन किया जा रहा है। जिससे बच्चों को एक सकारात्मक मंच प्रदान किया जा सके। यह बच्चे अपनी प्रतिभा को आगे भी जाकर निखारेंगे। इस प्रतिभा खोज में बच्चों के द्वारा नृत्य नाटक कविता एवं विभिन्न प्रकार के वाद्य यंत्रों की प्रस्तुति करते हुए कार्यक्रम को मनोरंजक एवं रोमाच पूर्ण बनाया। कार्यक्रम में इशानी मिश्रा के द्वारा सितार वादन,वैष्णवी मिश्रा के द्वारा बासुरी वादन,अपूर्व एवं आराध्या के द्वारा युगल एवं समूह केंद्र के जवानों के द्वारा मौलिक अधिकार नाटक प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन इशानी मिश्रा एवं सुरभि के द्वारा किया गया।