वार्ड में चुनावी कार्यालय का किया उद्घाटन
कहा जनता वर्तमान केंद्र और राज्य सरकार को सबक सिखाने का आतुर जागरण संवाददाता सिलीगुड़
कहा, जनता वर्तमान केंद्र और राज्य सरकार को सबक सिखाने का आतुर
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : विधानसभा चुनाव की तिथि घोषणा के साथ माकपा और कांग्रेस गठबंधन की ओर से लगातार चुनावी तैयारी की जा रही है। संयुक्त गठबंधन के संभावित उम्मीदवार अशोक नारायण भट्टाचार्य अपनी पार्टी को मजबूत करने के लिए रविवार को वार्ड 10 में पार्टी निर्वाचन कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री व वर्तमान में सिलीगुड़ी के विधायक अशोक नारायण भट्टाचार्य, जिला सचिव जीवेश सरकार, नगर निगम प्रशासनिक बोर्ड के सदस्य व वार्ड 10 के कोऑडिनेटर कमल अग्रवाल, सौरब दास, सौरव सरकार, मिन्टू राहा आदि मौजूद थे। अशोक नारायण भट्टाचार्य ने बताया कि वे लगातार दूसरी बार प्रत्येक वार्ड के लोगों से संपर्क में है। लोगों के मन में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा दोनों प्रति आक्रोश है। लोग जहां भी जा रहे है खुलकर स्वागत कर रहे है। यहां के लोग हिंसा और सांप्रदायिकता में विश्वास नहीं करते है। लोगों का कहना है कि जिस प्रकार तृणमूल कांग्रेस और भाजपा लोगों को सांप्रदायिकता में बांटने में लगी है उसे वे पसंद नही करते। जहां भी जिन लोगों की शिकायतें मिल रही है उसे नोट कर उसपर अमल करने का विश्वास दिलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार राज्य सरकार और उनकी नेत्री जनता के बीच अपना विश्वास खो दिया है उन्हें तुरंत पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए। राज्य सरकार के 10 वर्षो में जिस प्रकार भ्रष्टाचार के आरोप लगे है उससे लोगों को वाममोर्चा के 34 वर्षो का शासन याद आता है। उन्होंने कहा कि भाजपा और तृणमूल कांग्रेस को पराजित करके गठबंधन सत्ता पर आएगी।