Move to Jagran APP

कांग्रेस सेवा दल प्रमुख का पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

-कहा पार्टी कार्यकर्ता तय करते है जीत हार का पैमाना सिक्किम के बाद बागडोगरा में पार्टी क

By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Mar 2021 02:45 PM (IST)Updated: Sun, 07 Mar 2021 02:45 PM (IST)
कांग्रेस सेवा दल प्रमुख का पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
कांग्रेस सेवा दल प्रमुख का पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

-कहा, पार्टी कार्यकर्ता तय करते है जीत हार का पैमाना

loksabha election banner

सिक्किम के बाद बागडोगरा में पार्टी कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : बढ़ती महंगाई, सरकारी संस्थाओं का निजीकरण, बेरोजगारी, किसानों के धान खरीद के नाम पर घोटाला समेत अन्य मुद्दों को लेकर बंगाल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-वाममोर्चा गठबंधन उतरने वाली है। चुनावी गणित को सफल बनाने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय प्रमुख लालजी देसाई सिलीगुड़ी पहुंचे। वे रविवार को बागडोगरा के एक होटल में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी की जीत और हार पार्टी कार्यकर्ताओं ने जीत दिलाई है। इसके लिए पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा। पार्टी उम्मीदवार कोई भी हो परंतु पार्टी के चिन्ह को देखते हुए सभी को वोट दिलवाना है। उन्होंने कहा कि वे सिक्किम से आए है। वहां भी सेवादल का विस्तार हो रहा है। उन्होंने कहा कि दार्जिलिंग जिला कांग्रेस का सेवादल लगातार तत्पर है। सेवादल जिलाध्यक्ष मेंहदी हसन की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी टीम ने जिस गर्मजोशी से स्वागत किया उससे ऐसा लगता है कि पार्टी के अंदर युवा पूरी ताकत के साथ पार्टी को आगे ले जाने को तत्पर है। इस मौका पर सेवादल के नव निर्वाचित सिलीगुड़ी ब्लाक एक के अध्यक्ष सूरज सिंह, दो के अध्यक्ष उमर फारुक चौधरी, तीन के रिटीना पॉल चौधरी, चार के रोहित मल्लिक, माटीगाड़ा ब्लाक के अध्यक्ष देवेंद्र महतो, माटीगाड़ा के कार्यकारी अध्यक्ष विशाल साहनी, पाथरघाटा अंचल अध्यक्ष सबिना खातून, कार्यकारी अध्यक्ष एलिजा खातून, दार्जिलिंग जिला महिला सेवादल की कार्यकारी अध्यक्ष लखी सिन्हा, बागडोगरा अंचल महिला अध्यक्ष नाजिया प्रवीण, जिला मीडिया सेल अध्यक्ष सागर क्षेत्री, दाजिंिलंग हिल्स सेवा दल अध्यक्ष साहिल अली, खोरीबाड़ी ब्लाक एक से सेवा दल अध्यक्ष सुशांत सिंह, तथा कार्यकारी अध्यक्ष रुपा नंदी लगातार इस कार्य को देख रही है। पार्टी की जीत को सफल बनाने के लिए कांग्रेस के जिलाण्ध्यक्ष शंकर मालाकार लगातार बागडोगरा, माटीगाड़ा समेत अन्य क्षेत्रों में छोटी छोटी नुक्कड़ सभाएं कर रहे है। मालाकार ने बताया कि इसे सफल बनाने के लिए फांसीदेवा ब्लाक अध्यक्ष श्यामल मंडल, जालास अंचल अध्यक्ष अकबर अली लगातार सहयोग कर रहे है। कैसे इस रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता और समर्थकों को सिलीगुड़ी लाया जाए इसको लेकर विस्तार से चर्चाएं हो रही है। राज्य सरकार जो कांग्रेस को साइन बोर्ड कहती है तो उसे दिखाया जाएगा कि काग्रेस आज भी सबसे बड़ी पार्टी और कार्यकर्ताओं के साथ काम करने वाली पार्टी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.