Move to Jagran APP

ममता ने सीजेआइ नियुक्त होने पर रंजन गोगोई को दी बधाई

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश (सीजेआइ) के तौर पर नियुक्ति के लिए न्यायमूर्ति रंजन गोगोई को शुक्रवार को बधाई दी।

By Preeti jhaEdited By: Published: Sat, 15 Sep 2018 11:43 AM (IST)Updated: Sat, 15 Sep 2018 11:43 AM (IST)
ममता ने सीजेआइ नियुक्त होने पर रंजन गोगोई को दी बधाई
ममता ने सीजेआइ नियुक्त होने पर रंजन गोगोई को दी बधाई

कोलकाता, राज्य ब्यूरो। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश (सीजेआइ) के तौर पर नियुक्ति के लिए न्यायमूर्ति रंजन गोगोई को शुक्रवार को बधाई दी। बनर्जी ने ट्वीट किया-'मैं पूरी विनम्रता से न्यायमूर्ति रंजन गोगोई को भारत का 46वां मुख्य न्यायाधीश नियुक्त होने पर बधाई देती हूं। वह तीन अक्टूबर से पदभार संभालेंगे। हमें आप पर गर्व है।'

loksabha election banner

वर्तमान मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा के सेवानिवृत्त होने के बाद न्यायमूर्ति गोगोई तीन अक्टूबर से पदभार संभालेंगे। न्यायमूर्ति गोगोई का कार्यकाल करीब 13 महीने का होगा, वह 17 नवंबर, 2019 को सेवानिवृत्त होंगे। 18 नवंबर, 1954 को जन्मे न्यायमूर्ति गोगोई ने 1978 में अधिवक्ता के तौर पर शुरुआत की।

गुवाहाटी उच्च न्यायालय में उन्होंने संवैधानिक, कर और कंपनी संबंधित मामलों पर वकालत की। उन्हें 12 फरवरी, 2011 को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया। 23 अप्रैल, 2012 को उन्हें पदोन्नत कर सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश बना दिया गया।

न्यायमूर्ति मिश्रा ने इस महीने के आरंभ में अपने उत्तराधिकारी के रूप में न्यायमूर्ति गोगोई के नाम की सिफारिश की थी। न्यायमूर्ति मिश्रा ने तय परंपरा के तहत सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश के नाम की सिफारिश मुख्य न्यायाधीश के पद के लिए की थी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.