Move to Jagran APP

भाजपाध्यक्ष अमित शाह व त्रिपुरा के सीएम बिप्लब देब का कूचबिहार कार्यक्रम स्थगित

भाजपा की शुक्रवार को होने वाली जनसभा को संबोधित करने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह नहीं आ रहे हैं। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब का कार्यक्रम भी रद हो गया है।

By Rajesh PatelEdited By: Published: Fri, 07 Dec 2018 10:53 AM (IST)Updated: Fri, 07 Dec 2018 10:53 AM (IST)
भाजपाध्यक्ष अमित शाह व त्रिपुरा के सीएम बिप्लब देब का कूचबिहार कार्यक्रम स्थगित
भाजपाध्यक्ष अमित शाह व त्रिपुरा के सीएम बिप्लब देब का कूचबिहार कार्यक्रम स्थगित
 सिलीगुड़ी [जागरण संवाददाता]। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब का कूचबिहार दौरा रद हो गया है। माना जा रहा है कि हाईकोर्ट द्वारा भाजपा द्वारा आयोजित गणतंत्र बचाओ रथयात्रा के लिए अनुमति न दिए जाने से दोनों नेताओं ने अपना कार्यक्रम रद कर दिया।
बता दें कि कूचबिहार में भाजपा की जनसभा की तैयारी जमकर हुई है। लाखों कार्यकर्ताओं के जुटाने का लक्ष्य है।इन दोनों बड़े नेताओं के न आने से स्थानीय नेताओं में कुछ निराशा भी है। पार्टी स्तर से इसकी काफी तैयारी की गई थी। हालांकि तृणमूल कांग्रेस द्वारा इसका पुरजोर विरोध भी किया जा रहा है। सरकार की ही रिपोर्ट पर अदालत ने रथ निकालने की अनुमति नहीं दी है। 
सभा दोपहर बाद करीब तीन बजे से झिनाईडांगा में शुरू होगी। केंद्रीय भारी उद्योग राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष, राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा सरीखे कई बड़े नेता कूचबिहार आ चुके हैं। 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.