सुबह की सैर पर आम लोगों से मिलीं मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार की सुबह सैर पर निकलीं। उनके साथ विनय तमांग भी थे। सैर के दौरान ममता सड़क पर घूम रहीं महिलाओं से मिलीं और बातचीत करने के साथ ही चाय भी पी।
By Edited By: Published: Tue, 04 Sep 2018 01:30 PM (IST)Updated: Tue, 04 Sep 2018 04:01 PM (IST)
सिलीगुड़ी, जागरण संवाददाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार की सुबह सैर पर निकलीं। उनके साथ जीटीए चीफ विनय तमांंग भी थे। मुख्यमंत्री सड़क पर चलते हुये आम लोगों के बीच पहुंच गई।
महिलाओं से सड़क के किनारे बैठकर बातचीत की। चाय पीते हुए ममता ने पर्यटन को लेकर भी महिलाओं से जानकारी ली।
इस दौरान ममता ने एक चार माह के एक बच्चे को गोद में ले लिया और उसे खिलाया। उसके अलावा विश्व बांंगला की दुकान से उन्होंने खरीदारी भी की।
मुख्यमंत्री ने विनय तमांंग को सड़क किनारे आवश्यक विकास के सुझाव भी दिए। मुख्यमंत्री को करीब पाकर लोग काफी खुश दिखे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें