Move to Jagran APP

21 जनवरी को उत्तर बंग उत्सव शुरू कर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जाएंगी दार्जीलिंग

आगामी 21 जनवरी से होने वाले उत्तर बंग उत्सव की तैयारी युद्ध स्तर पर जारी है। मंत्री रवींद्रनाथ घोष ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। सीएम ममता बनर्जी इसका उद्घाटन करेंगी।

By Rajesh PatelEdited By: Published: Thu, 17 Jan 2019 10:04 AM (IST)Updated: Thu, 17 Jan 2019 10:04 AM (IST)
21  जनवरी को उत्तर बंग उत्सव शुरू कर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जाएंगी दार्जीलिंग
21 जनवरी को उत्तर बंग उत्सव शुरू कर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जाएंगी दार्जीलिंग
    >
  • आठों जिलों में दो-दो मंचों पर होगा मुख्य समारोह
  • इस उत्सव के लिए आवंटित हुए हैं एक करोड़ रुपये

सिलीगुड़ी [जागरण संवाददाता]। सिलीगुड़ी के कंचनजंघा स्टेडियम में 21 जनवरी को दिन के दो बजे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उत्तर बंग उत्सव का शुभारंभ करेंगी। उसके बाद उसी दिन दार्जिलिंग पार्वत्य क्षेत्र के लिए रवाना हो जाएंगी। उत्तर बंग उन्नयन मंत्री रवींद्रनाथ घोष ने यह जानकारी दी है।
उत्तर बंग उत्सव को लेकर वे उत्तरकन्या में प्रशासनिक बैठक करने के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अब 25 नहीं, बल्कि 21 जनवरी से ही उत्तर बंग उत्सव शुरू होगा, जो सप्ताह भर चलेगा। यहां आठों जिलों में दो-दो मंचों पर इसका मुख्य समारोह होगा। इसके अलावा भी हर जिले में जगह-जगह पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेल प्रतियोगिताएं होंगी। इस उत्सव के लिए एक करोड़ रुपये आवंटित हुए हैं। उन्होंने बताया कि उत्तर बंग उत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
इस दिन बैठक में सामान्य प्रशासन, पुलिस, चिकित्सा, शिक्षा, आपदा प्रबंधन, अग्निशमन आदि विभागों के अधिकारी एवं विभिन्न स्कूलों के शिक्षक सम्मिलित हुए। इन प्रतिनिधियों संग बैठक कर मंत्री ने उत्तर बंग उत्सव आयोजन की समीक्षा की व आवश्यक निर्देश दिए। याद रहे कि पहले यह उत्सव 22 जनवरी से शुरू होना था। मगर, मुख्यमंत्री के दार्जिलिंग पार्वत्य क्षेत्र में अन्य कार्यक्रम होने के चलते इसकी तिथि बढ़ा कर 25 जनवरी कर दी गई थी। अब फिर उसे घटा कर तिथि 21 जनवरी की गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री 21 जनवरी को दार्जिलिंग पार्वत्य क्षेत्र जाएंगी। वहीं वह नेता जी सुभाषचंद्र बोस की जयंती भी मनाएंगी। उसके बाद उसी दिन पहाड़ से लौटेंगी। यहां सिलीगुड़ी के रास्ते कोलकाता लौट जाएंगी।  

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.