मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोलकाता रवाना
अपने तीन दिवसीय सिलीगुड़ी दौरे के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शुक्रवार को उत्तर बंगाल की तीन दिवसीय यात्रा समाप्त कर कोलकाता रवाना हो गई।
By Edited By: Published: Fri, 05 Oct 2018 07:50 PM (IST)Updated: Fri, 05 Oct 2018 07:50 PM (IST)
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी। अपने तीन दिवसीय सिलीगुड़ी दौरे के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शुक्रवार दोपहर यहां से कोलकाता लौट गई। इस दिन दोपहर में वह मिनी सचिवालय 'उत्तर कन्या' से सड़क मार्ग से बागडोगरा गई। बागडोगरा एयरपोर्ट से उन्होंने कोलकाता की उड़ान भरी। उल्लेखनीय है कि गत बुधवार शाम मुख्यमंत्री कोलकाता से यहां आई थीं। उसी शाम उन्होंने गाजलडोबा में मेगा टूरिज्म हब 'भोरेर आलो' (सुबह का उजाला) का उद्घाटन किया। उसरात गाजलडोबा के उक्त मेगा टूरिज्म हब में ही उन्होंने रात्रि-विश्राम किया। अगले दिन दोपहर बाद उत्तर बंग मारवाड़ी पैलेस (सेवक रोड) में पश्चिम बंग ¨हदीभाषी परिषद के मिलन समारोह में सम्मिलित हुई। उसके बाद गुरुवार शाम ही मिनी सचिवालय 'उत्तर कन्या' में सिलीगुड़ी जर्नलिस्ट्स क्लब व राउंड टेबल इंडिया की ओर से आयोजित पत्रकारिता पुरस्कार समारोह 'टाइटंस ऑफ मीडिया' में सम्मिलित हुई। गुरुवार रात 'उत्तर कन्या' में ही रात्रि विश्राम कर शुक्रवार दोपहर मुख्यमंत्री कोलकाता लौट गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें