उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न
-विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ -सभी के लिए सुख और समृद्धि की कामना की गई -अ
-विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
-सभी के लिए सुख और समृद्धि की कामना की गई
-आयोजन समिति के सदस्यों ने की जोरदार मेहनत
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : सूर्योपासन के महान पर्व छठ के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं के द्वारा उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर सुख-समृद्धि की कामना की गई। इसके साथ ही इस चार दिवसीय महापर्व का सपापन हो गया। दूसरे अर्घ्य के दिन बृहस्पतिवार को सुबह की बेला में छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई। घाटों पर जगमगाती रोशनी की व्यवस्था की गई थी। इस मौके पर लाल मोहन मौलिक निरंजन घाट पर भी छठ व्रतधारियों के द्वारा भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर सुख-शांति की कामना की गई। अर्घ्य के लिए कच्चे दूध की व्यवस्था, खोया-पाया की सूचना, पेयजल की व्यवस्था के साथ ही डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। रक्तदान शिविर के तहत 19 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। इसी कड़ी के तहत कार्यक्रम को सफल बनाने में चेयरमेन बृजकिशोर प्रसाद, अध्यक्ष संजय गुप्ता, सचिव संजीत गुप्ता, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश यादव, प्रवक्ता अत्री शर्मा, विजय गुप्ता सहित अन्य सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही। यहां पर लायंस क्लब ऑफ सिलीगुड़ी यूनिटी की ओर से चाय, बिस्कुट की व्यवस्था की गई थी।
मां संतोषी घाट, संतोषीनगर पर भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। घाट पर कच्चे दूध, पेयजल, एंबुलेंस सहित अन्य कई की विशेष व्यवस्था की गई थी। वाच टावर की भी व्यवस्था की गई थी। जनसेवा समिति और नवयुवक वृंद क्लब द्वारा व्यवस्थापक की भूमिका निभाई गई। व्यवस्थापक राजेश कुमार राय, अध्यक्ष मिथलेश सहनी, सचिव छोटू पंडित, कोषाध्यक्ष मिथलेश राय, संयोजक संतोष मंडल, सलाहाकार के.प्रसाद, धनंजय गुप्ता, विजय सहनी, अमित नायक, कन्हैया गुप्ता, कन्हैया पासवान, नवीन मंडल सहित अन्य सदस्यों के द्वारा बखूबी सेवा दी गई।
श्री श्री छठ पूजा सेवा समिति, गंगानगर रोड नंबर दो की ओर से भी घाट पर विशेष व्यवस्था की गई थी। अध्यक्ष महेश कुमार अग्रवाल, सचिव अशोक महतो, धर्मेद्र सिंह गुड्डू सहित अन्य सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही।
शिवशक्ति छठ पूजा कमेटी नया बस्ती, चंपासारी की ओर से श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसकी विशेष व्यवस्था की गई थी।
रामनारायण राम घाट, सिलीगुड़ी की ओर से श्रद्धालुओं के लिए कच्चा दूध, खोया-पाया की सूचना की व्यवस्था की गई थी। इसके साथ ही भक्ति संगीत की धारा भी बही।
गुरुंगनगर छठ घाट पर भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। इसी क्रम में घरों की छत और मैदानों में छठ पूजा का आयोजन किया गया था।
सजावट में गुब्बारे, चमकती डोरियां, बिजली की झालरों को प्रयोग किया गया था।
पूजा का पारण कर श्रद्धालु बेहद उत्साहित नजर आए। घाट से आने के पश्चात प्रसाद वितरित किया गया।