राज्य सरकारों ने की उत्तर बंगाल की उपेक्षा-पटेल
-भाजपा सरकार बनने के बाद पर्यटन के विकास का वादा -सिलीगुड़ी के लिए अलग से संकल्प पत्र जारी कि
-भाजपा सरकार बनने के बाद पर्यटन के विकास का वादा
-सिलीगुड़ी के लिए अलग से संकल्प पत्र जारी किया जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी: आजादी के इतने वर्षो तक पूर्वोत्तर के प्रवेश द्वार सिलीगुड़ी की उपेक्षा की गई है। यह शहर राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और सामरिक दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है। आज तक बंगाल में जितनी भी सरकारें बनीं,उसने सिलीगुड़ी ही नहीं पूरे उत्तर बंगाल की उपेक्षा की। यह बातें केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने कही। वह शुक्रवार को सिलीगुड़ी भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यदि सरकारें ध्यान देती तो आज सास्कृतिक धरोहर और प्राकृतिक सौंदर्य से ओतप्रोत वाले क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो गया होता। यह क्षेत्र पर्यटन के लिए महत्वपूर्ण है। यहा पहाड़,नदिया,जंगल,चाय बागान आदि है। यहां अनेकता में एकता है। पर्यटकों को आकíषत करने के लिए और सास्कृतिक विरासत को समेटने के लिए यहा बहुत कुछ है। जरूरत है निस्वार्थ भाव से उसे मुकाम तक पहुंचाने की। केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने कहा कि उन्होंने चुनाव के पूर्व और चुनाव के दौरान लगातार इस क्षेत्र का दौरा किया है। उन्हें उम्मीद है कि पर्यटन विकास के साथ उत्तर बंगाल से ही आने वाली भाजपा सरकार सोनार बाग्ला बनाने का का काम करेगी। उन्होंने कहा कि यहा आने वाले लोगों में सुरक्षा का भाव उत्पन्न करना होगा। अन्य प्रातों की तरह यहां भी बेरोक टोक पर्यटक आ सकें। उन्होंने सिलीगुड़ी विधानसभा क्षेत्र के लिए भाजपा की ओर से जारी संकल्प पत्र की तारीफ की।
विकास के नाम पर भ्रष्टाचार की होगी जांच-शंकर घोष
इस मौके पर प्रत्याशी शकर घोष ने संकल्प पत्र के प्रमुख बातों की जानकारी दी। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार के आने के बाद विकास के नाम पर भ्रष्टाचार की जांच की जाएगी।इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल और उपाध्यक्ष सविता देवी अग्रवाल मौजूद थीं। केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने बाद में गौरी शकर मार्केट में व्यापारियों के सीधा संवाद किया। उन्हें विश्वास दिलाया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सत्ता में आ रही है और 2 मई को दीदी जा रही है। उन्होंने कहा कि वह यह बात इसलिए डंके की चोट पर कह सकते हैं क्योंकि अमित शाह जो कहते हैं वह करके दिखाते हैं। इसके लिए एक नहीं दर्जनों उदाहरण हैं। संकल्प पत्र में क्या है खास
1. सिलीगुड़ी शहर को स्मार्ट सिटी में तब्दील कराया जाएगा। संकल्प पत्र में जाम मुक्त शहर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कार्यो का उल्लेख किया गया है।
2.रिंग रोड बनाकर शहर को पर्यटकों के लिए आकíषत करने वाला बनाया जाएगा। पेयजल की समस्या का समाधान किया जाएगा।
3.दाíजलिंग मोड़ पर फ्लाईओवर समेत वाहनों के रखरखाव की उचित व्यवस्था की जाएगी।
4.बाजारों का सौंदर्यीकरण और रोजगार के अवसर सृजित किए जाएंगे। तीस्ता नदी पर नए ब्रिज का निर्माण किया जाएगा।
5. महानंदा एक्शन प्लान के तहत महानंदा को प्रदूषण मुक्त बनाना प्राथमिकता होगी।