Move to Jagran APP

Kolkata को सौ इलेक्ट्रिक बसें देगी केंद्र सरकार, बोले मेघवाल- मांगने पर बंगाल को और मिलेगा

Electric buses to Kolkata केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा मांगने पर बंगाल को और मिलेगा ममता बनर्जी पर लगाया आतंक फैलाने का आरोप।

By Preeti jhaEdited By: Published: Fri, 06 Sep 2019 09:27 AM (IST)Updated: Fri, 06 Sep 2019 10:35 AM (IST)
Kolkata को सौ इलेक्ट्रिक बसें देगी केंद्र सरकार, बोले मेघवाल- मांगने पर बंगाल को और मिलेगा
Kolkata को सौ इलेक्ट्रिक बसें देगी केंद्र सरकार, बोले मेघवाल- मांगने पर बंगाल को और मिलेगा

कोलकाता, जागरण संवाददाता। केंद्र सरकार कोलकाता को 100 इलेक्ट्रिक बस देने जा रही है। पश्चिम बंगाल सरकार और बसों की मांग करेगी तो उसे भी पूरा किया जाएगा। केंद्रीय उद्योग राज्यमंत्री व संसदीय कार्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने यह जानकारी दी।

loksabha election banner

उन्होंने बताया कि देश के 64 शहरों को 5595 इलेक्ट्रिक बसें दी जा रही है। इनमें कोलकाता को 100 बसें मिलेंगी। राज्य सरकार की मांग पर उसे और भी इलेक्ट्रिक बसें दी जाएंगी। केंद्र सरकार इन बसों के लिए चार्ज की भी व्यवस्था करेगी। इसके लिए रूट मालूम किया जा रहा है। इसे लेकर राज्य सरकार से लगातार संपर्क किया जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश इलेक्टि्रक वाहनों के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस दिन मेघवाल ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ से औपचारिक मुलाकात की। इसके बाद वे सीधे प्रदेश भाजपा मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने देश भर में 14 से 20 सितंबर तक आयोजित होने वाले भाजपा के सेवा सप्ताह कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने सिंगल यूज्ड प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने पर जोर दिया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आतंक का माहौल बंगाल में है।

केंद्र की भाजपा सरकार से किसी को भय नहीं है। सरकार सबका साथ, सबका विकास को ध्यान में रखते हुए विकास के पथ पर आगे बढ़ रही है। इसमें हर वर्ग पर ध्यान दिया जा रहा है। केंद्र सरकार के लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि है। पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आतंक फैला रही हैं, लेकिन यह सब चलने वाला नहीं है। लोकसभा चुनाव में जनता ने ममता को आइना दिखा दिया है। विधानसभा चुनाव में भी जनता ममता को आइना दिखाएगी।

बंगाल की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.