भारत की र्संविधान तीसरा संस्करण का लोकार्पण
पढो और बढो के नारे के साथ 12 फरवरी से शुरू हुआ था मेला संसूगंगटोकसत्तारूढ एसकेएम पार्टी क
पढो और बढो के नारे के साथ 12 फरवरी से शुरू हुआ था मेला
संसू,गंगटोक,:सत्तारूढ एसकेएम पार्टी की विद्यार्थी मोर्चा द्वारा आयोजित तीन दिनी पुस्तक मेले की मंच से दार्जिलिंग के लोकसभा सासद राजू विष्ट द्वारा प्रकाशित और अनुवादक कुवेरचंद्र दाहाल की भारत की संविधान तीसरा संस्करण लोकार्पण किया गया। जानकारी के अनुसार भारतीय संविधान नेपाली भाषा में पहली बार प्रकाशित किया गया है। इसमें 151वा संशोधन और जमू-कश्मीर की आदेश को भी शामिल किया गया है।
पढो और बढो के नारे के साथ 12 फरवरी से आरंभ हुई इस मेले के समापन दिवस पर शिक्षा विभाग के मंत्री कुंगा नीमा लेप्चा मुख्य अतिथि थे। यहा के एमजी मार्ग में आयोजित पुस्तक मेला का उद्देश्य लोगों में पुस्तक पढ्ने की क्षमता को विकास करना है। इस अवसर पर राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त 13 राज्य भाषाओं की स्टाल लगाए गए थे। स्टालों में राज्य भाषाओं के वर्णमाला, बाल साहित्यकी पुस्तकें, प्रौढ साहित्यिक की पुस्तकें, धाíमक पुस्तकें रखे गए थे।
गत तीन दिन से एमजीमार्ग पुस्तकों से भरी थी। इस अवसर पर बाल-बालिकाओं के लिए भी मनोरंजनात्मक कार्यक्रम आयोजन किया गया था। इस मेले के अवसर पर राजधानी पाठकों और पुस्तकप्रेमियों से भरा था। यहा लगी बेंचों में लोग अपनी मन पसंद पुस्तकें पढ़ते नजर आ रहे थे और कहीं विभिन्न भाषाओं के कवि अपनी रचनाएं सुना रहे थे। विशेष कर आज प्रेम प्रणय दिवस के अवसर पर लोग अपने प्रेमियों को पुस्तक उपहार देते दिखे गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री कुंगा निमा लेप्चा ने अपने संबोधन में कहा कि सिक्किम के इतिहास में इस प्रकार का कार्यक्रम पहलीबार आयोजन किया गया है। आज के समय में इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत आवश्यक है। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के हित में है और ऐसे कार्यक्रम आज से पहले किसी भी पार्टी ने नहीं किया था। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को पढ़ाई में प्रोत्साहित करने के लिए आयोजन किया गया है उन्होंने कहा। मंत्री लेप्चा ने कहा कि अभिभावक को बच्चों में पढ़ने की आदतें बिठा देनी चाहिए। मंत्री ने इस कार्यक्रम का आयोजन राज्य के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामाग की सोंच से हुई है कहा। मंत्री लेप्चा ने राज्य के सभी जातगोष्ठी को अपनी जातीय पहचान, भाषा, संस्कृति, पोषाक और संस्कार संस्कृति को सुरक्षित रखना जरुरी है कहा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य के लोकसभा सासद एवं कार्यक्रम के प्रमुख संरक्षक इंद्र हाग सुब्बा ने कहा कि रिड एंड ग्रो एक छोटी सी कार्यक्रम है। भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन राज्य के विभिन्न भाग में आयोजित कियें जाएंगे। सासद सुब्बा की जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम की शुरुआत गए साल 25 दिसंबर 2020 से किया गया था। इसको राज्य के दुर्गम स्थल में पहुंचाया जाएगा उन्होंने कहा। तीन दिवसीय कार्यक्रम में कथा, कविता, और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में विधायकद्वय वाई टी लेप्चा और सोनम वेंचुंगपा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव जैकब खालिंग, मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार सीपी शर्मा आदि उपस्थित थे।
----------
भव्य ढंग से मना सोनाम ल्होसार पर्व
डा. राजेश तामाग अभिनंदित
संसू.नामची:तामाग जाति की महान पर्व सोनाम ल्होसार भव्य रूप में पालन किया गया। यहा के अफिसर्स क्लब में नामची तामाग गान्बा गेदुन ने कार्यक्रम का आयोजन किया था। गत 12 फरवरी के दिन से तामाग जाति के लोग अपने घर में इस पर्व को मनाते आरहे थे। इस अवसर पर तामाग भाषा विद नर्वु डुंजन ने तामाग भाषा में सोनाम ल्होसार आदि विषय पर चर्चा की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बुद्ध छिरिंग तामाग ने तामाग जाति को अनुसूचित जाति में शामिल कराने के लिए संघ ने जो संघर्ष किया था उस विषय में जानकारी दी। उन्होंने तामाग जाति की अपनी भाषा, परंपरा और संस्कृति को सुरक्षति रखने के लिए सभी से निवेदन की। इस अवसर पर विभिन्न विषय में उच्च शिक्षा हासिल करनेवाले डा. राजेश तामाग को अभिनंदित किया गया।
फोटो: अभिनंदन ग्रहण करते हुए डा. राजेश तामाग
-फोटो: भारत की संविधान (नेपाली भाषा) लोकार्पण करते हुए मंत्री कुंगा नीमा लेप्चा और अतिथिगण