Move to Jagran APP

ममता सरकार के खिलाफ भाजपा ने निकाली रैली

- कल उत्तरकन्या अभियान के लिए झोंकी पूरी ताकत -दिलीप घोष और विजयवर्गीय सहित जुटेंगे कइ

By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Dec 2020 07:53 PM (IST)Updated: Sat, 05 Dec 2020 07:53 PM (IST)
ममता सरकार के खिलाफ भाजपा ने निकाली रैली
ममता सरकार के खिलाफ भाजपा ने निकाली रैली

- कल उत्तरकन्या अभियान के लिए झोंकी पूरी ताकत

loksabha election banner

-दिलीप घोष और विजयवर्गीय सहित जुटेंगे कई दिग्गज

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी: भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा 7 दिसंबर को आहूत उत्तरकन्या अभियान को सफल बनाने के लिए शनिवार की शाम सिलीगुड़ी हाशमी चौक से महा रैली निकाली गई। इस रैली में भाजपा नेताओं ने राज्य की तृणमूल सरकार और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला। रैली का नेतृत्व भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सौमित्र खान कर रहे थे। उनके साथ भाजपा सिलीगुड़ी जिला संगठन अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, भारतीय जनता युवा मोर्चा के उत्तर बंगाल संयोजक अभिषेक सिंघानिया समेत भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला कमेटी के नेता और कार्यकर्ता शामिल थे। हाशमी चौक से रैली शहर की प्रमुख सड़कों पर गुजरती हुई भाजपा पार्टी कार्यालय के पास समाप्त हुई। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सौमित्र खान ने कहा कि बंगाल में जिस प्रकार भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर बम और गोली से हमले किए जा रहे हैं। इससे यह स्पष्ट है कि ममता सरकार भाजपा के बढ़ते प्रभाव से डरी हुई है। 7 दिसंबर को उत्तरकन्या घेराव को रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस लाख प्रयास कर ले पर यह संभव नहीं है। आज की रैली 7 दिसंबर को होने वाली फिल्म की एक ट्रेलर है। इस रैली में भाग लेने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या सुमित उत्तर बंगाल के सभी सासद और विधायक तथा पार्टी नेता शामिल होंगे। इस अभियान को सफल बनाने के लिए पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.