Move to Jagran APP

बिहार में भाजपा की जीत को लेकर विजय जूलुस में मचा बवाल, पुलिस ने चटकाई लाठियां, कई भाजपाई घायल

बागडोगरा एयरपोर्ट मोड़ से शुरू विजय जुलूस बिहार मोड़ पहुंचते ही बवाल शुरू हो गया। बागडोगरा थाना पुलिस ने उसे आगे बढ़ने से रोक दिया। जुलूस रोके जाने के बाद भाजपा नेता और कार्यकर्ता सड़क पर बैठकर ही विरोध प्रदर्शन करने लगे।

By Edited By: Published: Wed, 11 Nov 2020 09:50 PM (IST)Updated: Wed, 11 Nov 2020 09:51 PM (IST)
बिहार में भाजपा की जीत को लेकर विजय जूलुस में मचा बवाल, पुलिस ने चटकाई लाठियां, कई भाजपाई घायल
सांंसद व भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजू बिष्ट ने इसे लोकतंत्र पर किया गया हमला बताया है।

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : बिहार विधानसभा समेत अन्य राज्यों में चुनाव के दौरान भाजपा की जीत को लेकर बागडोगरा में बुधवार शाम विजय जुलूस निकाला गया। बागडोगरा एयरपोर्ट मोड़ से शुरू विजय जुलूस बिहार मोड़ पहुंचते ही बवाल शुरू हो गया। बागडोगरा थाना पुलिस ने उसे आगे बढ़ने से रोक दिया।

loksabha election banner

भाजपा कार्यकर्ताओं को उठाने के लिए पुलिस बल प्रयोग 

जुलूस रोके जाने के बाद भाजपा नेता और कार्यकर्ता सड़क पर बैठकर ही विरोध प्रदर्शन करने लगे। भाजपा कार्यकर्ताओं को उठाने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया। पुलिस ने इनपर लाठियां चटकाई। जिसमें कई भाजपा समर्थक घायल हो गए हैं।

भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं से पुलिस की धक्का-मुक्की 

इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की धक्का-मुक्की भी हुई। प्रदेश महिला मोर्चा की सदस्य शिखा मित्रा, सजल काति सरकार, प्रियंका मित्रा दास, अपर बागडोगरा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा, माधव सरकार, रतन दास समेत दर्जनों कार्यकर्ता घायल हो गए।

पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे 21 भाजपा कार्यकर्ता किए काबू 

घायलों को बागडोगरा अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। वहा से जब उन लोगों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया तो शिखा मित्रा समेत कई कार्यकर्ता खालपाड़ा, सिलिगुड़ी के एक नìसग होम में इलाज कराने पहुंचे। बात यहीं तक नहीं रुकी पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे 21 भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया।

बिहार की जीत से बंगाल सरकार आखिर क्यों घबरा गई है

देर रात सबको रिहा कर दिया। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के सदस्य शिखा मित्रा ने कहा कि आश्चर्य की बात है कि बिहार की जीत से बंगाल सरकार आखिर इतना क्यों घबरा गई है। सरकार के इशारे पर ही पुलिस भाजपा पर जुल्म ढाह रही है।

सिलीगुड़ी में विजय जुलूस में पुलिस का रवैया दुर्भाग्यपूर्ण

इस प्रकार के हमले से भाजपा का विजय अभियान नहीं रुकने वाला है। मंगलवार को भी सिलीगुड़ी में विजय जुलूस के दौरान पुलिस का रवैया दुर्भाग्यपूर्ण था। इस घटना की निंदा करते हुए सांंसद व भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजू बिष्ट ने इसे लोकतंत्र पर किया गया हमला बताया है।

सिलीगुड़ी मारवाड़ी पैलेस में आज आएंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सासद दिलीप घोष गुरुवार को सिलीगुड़ी मारवाड़ी पैलेस में दुर्गा पूजा मिलन समारोह में शामिल होंगे। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से लगातार संगठन को मजबूत करने में लगी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.