भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजू बिष्ट ने कहा- परिवर्तन के सूर्योदय को देखने को आतुर है बंगाल की जनता
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजू बिष्ट ने कहा- बंगाल में सुशासन और सोनार बांग्ला के लिए परिवर्तन यात्रा बिष्ट ने कहा गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के नेता विमल गुरुंग के साथ राज्य सरकार गहरी साजिश कर रही है। साजिश इसलिए क्योंकि विमल गुरु के ऊपर 100 से अधिक मामले दर्ज हैं
सिलीगुड़ी, जागरण संवाददाता। 11 फरवरी को कुचबिहार से प्रारंभ भाजपा की परिवर्तन यात्रा की सिलीगुड़ी से बागडोगरा की ओर बढ़ रही है। परिवर्तन यात्रा में सांसद राजू बिष्ट डॉक्टर जयंत राय, पूर्व आईपीएस व भाजपा नेत्री भारती घोष समेत भाजपा के बड़ी संख्या में नेता उपस्थित है। इस मौके पर भाजपा सांसद भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता राजू बिष्ट ने कहा कि बंगाल के सबसे बड़े शहरों में शुमार हमारा यह दार्जिलिंग जिला। भौगोलिक स्थिति के नजरिए से बंगाल और देश का महत्वपूर्ण स्थान है। पर्यटन और उत्तर भारत का द्वार। राज्य सरकार की उपेक्षा के कारण आज पिछड़ेपन का शिकार है।
सड़कों की बदहाल स्थिति, ट्रैफिक की समस्या, स्वास्थ्य व्यवस्था की जर्जर स्थिति और बेसुद सरकार से त्रस्त मेरी जनता आज परिवर्तन के सूरज को उगता देख जोश और उत्साह से सराबोर है। यहां की जनता न्याय मांग रही है और हमारी यह परिवर्तन यात्रा न्याय दिलाएगी।भाइपो और तृणमूल को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है बंगाल और उसमें सबसे बड़ी जिम्मेदारी उत्तर बंगाल निभाने वाला है।
यह रथयात्रा किसी पार्टी का न होकर जनता की उम्मीदों एंव परिवर्तन का रथ है और जिसकी सारथी खुद बंगाल की जनता हो भला उसको विजय होने से कौन रोक सकता है आज यही दृश्य मेरे अपने लोकसभा दार्जिलिंग के सिलीगुड़ी में देखने को मिला। भाई भतीजावाद ने ही 70 सालों तक देश को विकास के मामले में बहुत पीछे धकेल दिया और परिवार को आगे कर दिया। बंगाल में ऐसा नहीं होगा। भाजपा का परिवार बंगाल की 10 करोड़ जनता है। इसलिए हम दो और हमारे दो वाली राजनीति को जनता नकार चुकी है। तृणमूल अपनी मूल विचार "माँ, माटी और मानुष को भूल कर जनता की आंखों मे और धूल नहीं झोंक पाएगी।
ऐसी सरकार जो "खेला होबे" को अपना नारा बना चुकी है। खूनी खेल खेलने की तैयारी कर रही है। बंगाल हिंसा और अत्याचार की राजनीति माकपा और अब तृणमूल के शासन में बहुत देख चुकी। अब बंगाल शांति, समृद्धि और विकास की राह तय करेगा। जनता त्रस्त और भाइपो मस्त वाला शासन जनता स्वीकार नहीं करेगी और 2021 में इन्हें इनकी सही जगह दिखाएगी। आओ करें मिलकर सोनार बांग्ला का निर्माण ,मोदी जी के हाथों को मजबूत करने का करें प्रण।
परिवर्तन न्याय किसके लिए
न्याय भ्रस्ट सरकार से,न्याय गैरकानूनी घुसपैठ से ,न्याय महिलाओं पर अत्याचार से, न्याय टोलाबाजी से,न्याय घोटालेबाजी से,न्याय खून की होली खेलने वालों से ,न्याय विकास से इस क्षेत्र को वंचित करने वाली सरकार से ,न्याय दमनकारी नीति से ,और न्यायकुशासन से, चलो जलाएँ दीप वहां, जहां अभी भी अंधेरा है।चलो परिवर्तन की ओर नारे के साथ पश्चिम बंगाल की जनता लगातार बढ़ रही है। इसका उदाहरण लोकसभा चुनाव में भी देखने को मिला था। राज्य सरकार शहर जो भी गंदा खेल खेले जनता उन्हें गद्दी से उतार फेंकेगी।
विमल गुरुंग के साथ किया जा रहा है साजिश
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजू बिष्ट ने कहां के गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के नेता विमल गुरुंग के साथ राज्य सरकार गहरी साजिश कर रही है। साजिश इसलिए कह रहे हैं क्योंकि विमल गुरु के ऊपर 100 से अधिक मामले दर्ज हैं राज्य सरकार अगर 70 मामले को गलत मान रही है तो मेरा मानना है कि अन्य मामले भी राजनीतिक साजिश का एक हिस्सा है।
राज्य सरकार देश के किसी कानून को नहीं मानती यह इस बात से प्रमाणित होता है। राज्य सरकार अपने स्वार्थ के लिए किसी भी राजनीतिक नेताओं पर मामला दर्ज कर उसे अपने पक्ष में काम करने पर मजबूर करती है ऐसा दर्जनों मामला देखा जा चुका है। इस बात को पहाड़ ही नहीं बल्कि पूरे बंगाल की जनता समझ रही है और आने वाले दिनों में इसका जवाब देगी।