Move to Jagran APP

अर्जुन सिंह पर करोड़ों की धांधली का आरोप लगा दर्ज कराई प्राथमिकी, भाजपा सांसद ने खुद पर लगे आरोप नकारे

भाटपाड़ा नगरपालिका के प्रशासक अरुण बंद्योपाध्याय ने भाजपा सांसद अर्जुन सिंह पर नपा चेयरमैन रहते करोड़ों रुपये की धांधली का आरोप लगाते हुए भाटपाड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

By Vijay KumarEdited By: Published: Wed, 29 Jul 2020 08:58 PM (IST)Updated: Wed, 29 Jul 2020 08:58 PM (IST)
अर्जुन सिंह पर करोड़ों की धांधली का आरोप लगा दर्ज कराई प्राथमिकी, भाजपा सांसद ने खुद पर लगे आरोप नकारे
अर्जुन सिंह पर करोड़ों की धांधली का आरोप लगा दर्ज कराई प्राथमिकी, भाजपा सांसद ने खुद पर लगे आरोप नकारे

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : भाटपाड़ा नगरपालिका के प्रशासक अरुण बंद्योपाध्याय ने बैरकपुर से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह पर नपा चेयरमैन रहते करोड़ों रुपये की धांधली का आरोप लगाते हुए भाटपाड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने सांसद पर पद का नाजायज फायदा उठाते हुए अपने रिश्तेदारों को फायदा पहुंचाने का भी आरोप लगाया है। दूसरी तरफ अर्जुन सिंह ने खुद पर लगे आरोपों को झूठा व बेबुनियाद करार दिया है। 

loksabha election banner

गौरतलब है कि अर्जुन सिंह 2010 से 2019 तक भाटपाड़ा नगरपालिका के चेयरमैन रहे हैं। इसके बाद भाजपा के टिकट से चुनाव लड़कर वे सांसद बने। अर्जुन सिंह पर आरोप है कि उन्होंने दो संस्थाओं को नपा से ठेका दिलाया था। साथ ही चार करोड़ 52 लाख 20 हजार रुपये भी दिए थे, जिनमें से तीन करोड़ 30 लाख 14 हजार का कोई हिसाब नहीं है। पता चला है कि उनमें से एक संस्था इंफ्रा कांटीनेंटल इंजीनियरिंग उनके एक रिश्तेदार की ही है। दोनों संस्थाओं ने रुपये लेने के बाद भी कोई काम नहीं किया। 

भाटपाड़ा नगरपालिका से तृणमूल कांग्रेस के संयोजक सोमनाथ श्याम ने कहा-'इतने दिनों से ऑडिट चल रहा था। ऑडिट में एक के बाद एक भ्रष्टाचार का पता चला है। कॉपरेटिव बैंक को लेकर करीब 25 करोड़ का गबन किया गया। नपा में भी कम से कम 100 करोड़ की धांधली हुई है।' दूसरी तरफ अर्जुन सिंह ने सारे आरोपों को नकारते हुए कहा- 'यह बहुत पहले की बात है। वे अब तृणमूल छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं और पार्टी के सांसद हैं इसलिए उन्हें फंसाने की कोशिश की जा रही है।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.