Move to Jagran APP

'मेरा बूथ सबसे मजबूत' अभियान शुरू

भाजपा ने मिशन बंगाल-2021 के लिए शुरू किया मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान।

By JagranEdited By: Published: Sun, 27 Dec 2020 09:59 PM (IST)Updated: Sun, 27 Dec 2020 09:59 PM (IST)
'मेरा बूथ सबसे मजबूत' अभियान शुरू
'मेरा बूथ सबसे मजबूत' अभियान शुरू

-यह है मिशन बंगाल-2021 के तहत जन-जन तक पहुंचने की भाजपा की कवायद

loksabha election banner

-हर बूथ पर की जा रही भाजपा के अध्यक्ष की नियुक्ति, दिया जा रहा जनसंपर्क का टास्क जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : पश्चिम बंगाल राज्य में आगामी अप्रैल-मई 20201 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से शनिवार से जगह-जगह 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' अभियान शुरू कर दिया गया है। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर राज्य भर में बड़े पैमाने पर यह अभियान शुरू किया गया है। यहां सिलीगुड़ी संगठन जिला भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी राज्य के कोने-कोने में मौजूद बूथ अध्यक्षों के घर जा रहे हैं व उन्हें सम्मानित कर रहे है।

इस अभियान के तहत भाजपा ने प्रत्येक बूथ पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। पार्टी की कोशिश है कि राज्य के प्रत्येक बूथ पर मजबूत सदस्य रखे जाएं जो क्षेत्र में लोगों से जनसंपर्क करेंगे। यह विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के हर घर तक अपनी पहुंच सुनिश्चित करने के भाजपा के अभियान का हिस्सा है। भाजपा द्वारा अपने बूथ अध्यक्षों के घर नेम प्लेट लगाया जा रहा है। इसके साथ ही उनके घर पर भारतीय जनता पार्टी का झडा और वर्षभर काम करने का एक कैलेंडर दिया जा रहा है। इसके तहत दी जा रही किट में पार्टी के सभी प्रकार के संविधान और कार्य पद्धति की जानकारी भी मुहैया कराई जा रही है।

भारतीय जनता पार्टी दाíजलिंग जिला उपाध्यक्ष दिलीप बड़ाई ने बताया कि नक्सलबाड़ी क्षेत्र के सभी बूथ अध्यक्षों को सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में 10 सालों से ममता बनर्जी की सरकार है सो उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस राज्य के कोने-कोने में अपनी पैठ पहले ही बना चुकी है। अब भाजपा भी इसमें पीछे नहीं रहना चाहती। 2019 के लोकसभा चुनाव में वैसे भी पार्टी ने उत्तर बंगाल के आठ लोकसभा क्षेत्रों में से सात सीटों पर जीत दर्ज कर राजनीतिक पंडितों को चौंका दिया था। अब विधानसभा चुनाव में हर हाल में सत्ता पर काबिज होने के लक्ष्य के साथ भाजपा आगे बढ़ रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य भर के पार्टी पदाधिकारियों को 200 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य दिया है। उसी के मुताबिक राज्य भर में 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' अभियान चलाया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.