Move to Jagran APP

राष्ट्रवाद को सबसे बड़ा मुद्दा बनाने की तैयारी में जुटी भाजपा

-शहर में दिग्गज नेताओं का लगा जमावड़ा -दिन भर चली बैठक में विभिन्न रणनीतियों पर चर्चा -ममत

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Nov 2020 07:59 PM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2020 07:59 PM (IST)
राष्ट्रवाद को सबसे बड़ा मुद्दा बनाने की तैयारी में जुटी भाजपा
राष्ट्रवाद को सबसे बड़ा मुद्दा बनाने की तैयारी में जुटी भाजपा

-शहर में दिग्गज नेताओं का लगा जमावड़ा

loksabha election banner

-दिन भर चली बैठक में विभिन्न रणनीतियों पर चर्चा

-ममता के खिलाफ लोगों में गुस्से को काम लगाने पर जोर जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी: आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा राष्ट्रवाद को बड़ा मुद्दा बनाने वाली है। इसके साथ ममता सरकार के खिलाफ लोगों की नाराजगी को भी वोट में तब्दील कराने की तैयारी की जा रही है। शुक्रवार को भाजपा के दिग्गज नेताओं ने सिलीगुड़ी में जो बैठक की इससे यह साफ हो गया। नेताओं ने बैठक में कहा कि ममता बनर्जी के खिलाफ लोगों में बढ़ रहे गुस्से को वोट में तब्दील करना होगा। उसके बाद प्रत्येक बूथ को जीतने के साथ ही आप सभी विधानसभा क्षेत्र को भी जीत लेंगे। इस बात को सिर्फ जुबानी जंग नहीं बल्कि करके दिखाना होगा। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी कहने में कम और करने में ज्यादा विश्वास रखती है। शुक्रवार को सिलीगुड़ी ऋषि भवन में आयोजित उत्तर बंगाल विधानसभा जोन की बैठक में भाजपा नेताओं ने इसी प्रकार की बातें कही। इस बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश,राष्ट्रीय सचिव अरविंद मेनन, प्रदेश महामंत्री अमिताभ चक्रवर्ती, बिहार के नवनियुक्त प्रदेश सह संगठन मंत्री रत्नाकर, सासद व भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सौमित्र खान, सांसद सुकात मजूमदार, भाजपा प्रदेश महामंत्री रथीन्द्र बोस, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपेन प्रमाणिक, भाजपा नेता शायंतनु बसु, दाíजलिंग के सासद और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजू बिष्ट ने अपनी बातें रखीं। नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं के संबंध में प्रत्येक लोगों को जानकारी दें। लोगों को बताएं कि कैसे किसान कानून और श्रम कानून को लेकर लोगों को भ्रम में रखा जा रहा है। इतना ही नहीं लोगों को यह भी बताएं कि राष्ट्रवाद के मुद्दे पर किस प्रकार का ठोस निर्णय भारतीय जनता पार्टी की सरकार ले सकती है। बंगाल में बरसों से अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ने वाली लोगों को कैसे इसका लाभ मिलेगा। उत्तर बंगाल विधानसभा जोन की बैठक में सभी 8 जिलों मालदा, उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर, दाíजलिंग, कुचबिहार, अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी तथा कालिम्पोंग से जिलाध्यक्ष ,महामंत्री, पर्यवेक्षक तथा विधानसभा कोऑíडनेटर शामिल हुए थे। पार्टी नेताओं को भाजपा नेतृत्व की ओर से स्पष्ट कहा गया कि 2021 के चुनाव में पूर्ण बहुमत से भाजपा को सरकार बनानी है। इसकी जिम्मेदारी आप जैसे पार्टी नेताओं के कंधे पर है। भाजपा का जिला, प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व जहा जिस नेता और कार्यकर्ता को कोई दिक्कत है उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए तैयार है। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। पार्टी का एक बूथ स्तर के कार्यकर्ता का संपर्क भी सीधे प्रधानमंत्री तक होता है। इन्हीं खूबियों के बल पर आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। अपने-अपने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को सड़क पर उतरकर संघर्ष करना पड़ेगा। भारतीय जनता पार्टी अपने अनुशासन के लिए जानी जाती है। इसलिए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में किसी प्रकार की कोई बात हो तो वह पार्टी फोरम के अलावा कहीं अन्यत्र ना कहें। ऐसा करने पर कई प्रकार के भ्रम होते हैं। जिसका लाभ दूसरे उठा सकते हैं। पार्टी बैठक में आए सभी नेताओं ने एक स्वर से पार्टी नेतृत्व को भरोसा दिलाया कि उनके बताए मार्ग पर चलकर विजय प्राप्त करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.